Bengaluru News: बेंगलुरू के डोड्डाकम्मनहल्ली में एक फ्लैट में महिला का शव सूटकेश में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसके पति ने की थी। बेरहमी से हत्या की और फिर शव के टुकड़े करके सूटकेश में भर दिया था।

Bengaluru News: बेंगलुरू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डोड्डाकम्मनहल्ली में एक फ्लैट में महिला का शव सूटकेश में मिला है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति ने की थी। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फिर उसके शव के टुकड़े करके सूटकेश में भर दिया। ये सबकुछ करने के बाद वह फ्लैट में ताला लगाकर वहां से पुणे फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने शव के टुकड़े कर सूटकेश में भरा

पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान गौरी खेडकर के रूप में हुई है। आरोपी के पति का नाम राकेश राजेंद्र खडेकर है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि गौरी और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरू शिफ्ट हुए थे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गौरी ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई की जबकि राकेश एक निजी फर्म में काम करता था और फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहा था।

मकान मालिक ने पुलिस को दी घटना की सूचना

यह मामला तब सामने आया जब मकान मालिक ने शाम करीब 5.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि महिला का शव सूटकेस में ठूंसा हुआ था और उसके शरीर पर चाकू के घाव थे, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद राजेंद्र खेडकर पुणे भाग गया था। पुलिस ने अब उसे हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Snapchat पर 3 फेक आईडी, मृत मां के नाम पर घिनौना साइकोलॉजिकल गेम-अब मुस्कान के वायरल मैसेज खोल रहे पूरी पोल

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सास-ससुर को किया था कॉल

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति राकेश राजेंद्र खेडकर ने अपने सास-ससुर को फोन किया था। फोन पर उसने उन्हें बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसका शव सूटकेस में रखा हुआ है। इस चौकाने वाली जानकारी से सास-ससुर भी हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने कहा कि आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरू लाया जा रहा है। अब पूछताछ के बाद यह पता चल पाएगा कि इतनी बेरहमी से हत्या करने के पीछे की असल वजह क्या थी।