राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिग्नेचर होने के यह कानून बन जाएगा। इस कानून के बनने के बाद महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट रिजर्व किए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक, राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास हो गया। संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) बिना किसी अवरोध के पास हो गया। राज्यसभा में मौजूद सभी 215 सांसदों ने बिल का समर्थन किया। इस बिल के खिलाफ एक भी वोट नहीं पड़ा। बुधवार को लोकसभा में बिल पास हो गया था। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिग्नेचर होने के यह कानून बन जाएगा। इस कानून के बनने के बाद महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट रिजर्व किए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने दी बधाई

राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण में पहुंच चुकी है। 140 करोड़ भारतीयों को बधाई। मैं उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में ख़ुशी देने वाला है। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं। यह महज एक विधान नहीं है; यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारे देश को बनाया है। भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है। जैसा कि हम आज मानते हैं, हमें अपने देश की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है। यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज़ को और भी अधिक प्रभावी ढंग से सुना जाए।

Scroll to load tweet…

उधर, राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर डिबेट के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कबीर का दोहा सुनाया जिसपर सभापति भी मुस्कुरा दिए। पूरा पढ़िए क्यों खड़गे ने किस प्रसंग को लेकर पढ़ा दोहा…