- Home
- National News
- चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग: चाइनीज अखबार-पाक मंत्री ने दी बधाई, वर्ल्ड मीडिया में छाया भारत का चंद्रयान- जानें NASA ने क्या कहा?
चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग: चाइनीज अखबार-पाक मंत्री ने दी बधाई, वर्ल्ड मीडिया में छाया भारत का चंद्रयान- जानें NASA ने क्या कहा?
Chandrayan 3 Launch. इसरो ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भारत की इस उपलब्धि को सलाम कर रहा है। अमेरिका, जापान, ब्रिटेन सहित तमाम यूरोपीय देशों ने बधाई दी है। चीन-पाकिस्तान से भी बधाई मिली है।

23 अगस्त को चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लांच कर दिया गया। सब कुछ सटीक रहा तो 23 अगस्त 2023 को शाम 5.47 बजे यह चंद्रमा की सतह पर लैंड कर जाएगा। दुनिया की दूसरी स्पेस एजेंसियों और मीडिया ने भारत के चंद्रयान मिशन पर बधाई दी है।
चीन के ग्लोबल टाइम्स ने क्या लिखा
चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत के चंद्रयान मिशन को लेकर ट्वीट किया- बधाई। भारत ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक आर्बिट में लांच कर दिया है। स्पेसक्राफ्ट अगस्त में चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा। यह सफल हुआ तो ऐसा करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने क्या लिखा
अमेरिकी न्यूजपेपर न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि भारत के लिए चंद्रयान-3 की लांचिंग गर्व का विषय है। भारत ने लूनर मिशन लांच करते हुए यह रेस जीतने के मिशन की भी शुरूआत कर दी है। वहीं द गॉर्जियन ने इस कदम को ऐतिहासिक करार दिया है।
जानें नासा ने क्या प्रतिक्रिया दी
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के बिल नीलसन ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करे। हम मिशन से आने वाले साइंटिफिक रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पाकिस्ता के नेता फवाद चौधरी ने भारत और इसरो को बधाई दी है।
जापान एयरोस्पेस ने दी बधाई
जापानी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने भारत की उपलब्धि पर ट्वीट किया और लिखा कि हम आशा करते हैं चंद्रयान-3 मून पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होगा। साथ ही रोवर सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम देगा।
यूके की स्पेस एजेंसी ने दी शुभकामनाएं
यूके की स्पेस एजेंसी ने ट्वीट करके कहा कि इसकी मंजिल चांद है। इसरो को मिशन की सफलता के लिए बधाई। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने भी सफल लांचिंग को लेकर भारत को शुभकामनाएं दी है।
देश भर में चंद्रयान-3 के लिए प्रार्थना
दुनियाभर से मिल रही बधाईयों के अलावा भारत में भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने उन अधिकारियों की भी तारीफ की है, जो लगातार 73 दिनों से इस मिशन को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। टीम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरामुत्थुवल सहित 29 एसोसिएट व डिप्टी डायरेक्ट, 55 प्रोजेक्ट मैनेजर शामिल रहे।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.