MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • पहलवानों पर FIR: दंगा करने, अवैध रूप से जमा होने का लगा आरोप, नई संसद के उद्घाटन दौरान पंचायत के लिए निकाले थे मार्च

पहलवानों पर FIR: दंगा करने, अवैध रूप से जमा होने का लगा आरोप, नई संसद के उद्घाटन दौरान पंचायत के लिए निकाले थे मार्च

नई दिल्ली। नए संसद भवन की ओर विरोध मार्च का प्रयास करने वाले प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। नई संसद, जहां पीएम मोदी उद्घाटन कर रहे थे, से दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर उसी समय पुलिस व पहलवानों में झड़प हो रही थी। 

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Jun 02 2023, 05:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : PTI

नए संसद भवन की ओर मार्च करने का प्रयास करते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के घंटों बाद प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। उन पर अन्य धाराओं के साथ-साथ दंगा करने, गैरकानूनी रूप से एकत्र होने, एक लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।

211
Image Credit : PTI

रविवार को पहलवानों ने महिला खापों के साथ नई संसद के सामने महापंचायत बुलाई थी। पहलवान जंतर मंतर से प्रोटेस्ट मार्च निकाले थे।

311
Image Credit : PTI

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। पहलवानों की शिकायत पर कुश्ती फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न सहित दो केस दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया है।

411
Image Credit : PTI

पहलवान जंतर-मंतर पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। बीते दिनों उन्होंने इंडिया गेट पर कैंडिल मार्च निकाला था।

511
Image Credit : PTI

प्रोटेस्ट मार्च निकाले पहलवानों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स बुलाया गया था। संसद भवन की ओर जाने से पहले ही उनको बलपूर्वक रोक लिया गया।

611
Image Credit : PTI

दिल्ली पुलिस ने जबरिया उठाकर, घसीटकर पहलवानों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

711
Image Credit : PTI

पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार और जबरिया रोके जाने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। देश के कई शहरों में उनके समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए। बेंगलुरू में पूर्व एथलीट रीता अब्राहम की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हुआ।

811
Image Credit : PTI

घटनास्थल का वीडियो और फोटो सामने आया है कि कैसे दिल्ली पुलिस ने चैंपियन्स के साथ धक्का देना, मारकर जमीन पर गिराया और बसों तक घसीटा। पहलवान बैरिकेड्स लांघकर नई संसद की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोका। 

911
Image Credit : PTI

बजरंग पूनिया, विनेश-संगीता फोगाट, साक्षी मलिक सहित दर्जनों पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर शाम तक उनको हिरासत में रखा गया। उधर, पहलवानों को पुलिस हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने जंतर-मंतर पर लगे टेंट उखाड़ दिए, कुर्सियों व सारा सामान हटाने के साथ ही धरनास्थल पूरी तरह से साफ करा दिया।

1011
Image Credit : PTI

भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने भी सैकड़ों किसानों के साथ दिल्ली कूच किया। लेकिन उनको दिल्ली-यूपी बार्डर पर रोक लिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों को आगे नहीं जाने दिया गया तो वह वहीं धरना देने लगे।

1111
Image Credit : PTI

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया (Bajrang Punia), साक्षी मलिक (Sakshi Malik), एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगट (Vinesh Phogat) सहित दर्जनों पहलवान जंतर-मंतर पर धरनारत हैं। प्रदर्शनकारी पहलवान बृज भूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इन पहलवानों का आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी
Recommended image2
Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?
Recommended image3
Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Recommended image4
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
Recommended image5
हथियार, ठिकाने और प्रोपेगैंडा: बांग्लादेश हैंडलर्स ने भारत पर हमले का कैसे बनाए प्लान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved