दिल्ली में यमुना नदी (Yamuna River Delhi) खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा और गहरा हो गया है। यही वजह है कि दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Yamuna River Delhi. दिल्ली में यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। सोमवार को ही यमुना ने खतरे का निशान पार कर लिया था। मंगलवार को इससे करीब 1 मीटर पानी और बढ़ गया है और यमुना 206.24 मीटर के ऊपर बह रही हैं। दिल्ली राजधानी क्षेत्र बाढ़ नियंत्रण विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है क्योंकि निचले इलाकों में यमुना का पानी घुसना शुरू हो चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में खतरे का निशान पार कर चुकी यमुना

दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज के पास सोमवार रात करीब 11 बजे यमुना 206.04 मीटर के डेंजर मार्क को पार कर गई है। इसकी वजह से आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है, कई कॉलोनियां और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बीते शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद हालात और भी खराब हो चुके हैं।

बारिश की वजह से दिल्ली में बढ़ी परेशानी

दिल्ली में हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जिसका असर आम लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा है। सामान्य लोगों से लेकर रोजाना काम करने वाले और दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले लोग परेशान हो चुके हैं। दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वालों की हालत और खराब है। यही स्थिति बनी रही तो उन्हें दूसरी जगहों पर शिफ्ट करने की जरूरत पड़ेगी। बारिश का पानी निचले इलाकों के कुछ अधिकारियों के घर तक पहुंच चुका है।

दिल्ली में नाले चोक होने से बढ़ी समस्या

बारिश और बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद दिल्ली के नाले चोक हो गए हैं। यहां तक कि चाणक्यपुरी जैसे वीआईपी इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। यह इलाका डिप्लोमेटिक रेजिडेंट्स है, जहां पर दुनिया भर के देशों के दूतावास हैं। नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऐसे हालातों से निबटने के लिए तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें

WB Panchayat Election 2023: पंचायत चुनाव का रिजल्ट आज, काउंटिंग से पहले भिड़े टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता