Girl Abused Case: परिवार के तीन पीढ़ियों ने मिलकर एक नाबालिग बच्ची के साथ सालों तक यौन शोषण, मारपीट और मानसिक यातना दी। मां सबकुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे रखीं। 'हाउस ऑफ हॉरर' की ये कहानी दहला देगी।

Child Abouse Case: एक बच्ची खुद को अपने घर में सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन इस कहानी से साबित होता है कि कुछ बच्चियों के लिए उनका आशियाना भी सेफ नहीं हैं। आप ये जानकर दहल जाएंगे कि एक 6 साल की बच्ची अपने ही घर में तीन पीढ़ियों से यौन शोषण की शिकार होती रही। इतना ही नहीं मां भी सबकुछ देखकर ना सिर्फ चुप रही, बल्कि उसे धमकाते भी रही। दिल को दहलाने वाली कहानी ब्रिटेन के वेस्ट ससेंक्स इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाव क्राउन कोर्ट ने बच्ची के पिता, मां, दादा और भाइयों को कुल मिलाकर करीब 100 साल की सजा सुनाई है। सभी पर रेप, यौन उत्पीड़न, क्रूरता, गैरकानूनी तरीके से बंद रखने और न्याय प्रक्रिया को बाधित करने जैसे 39 गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया गया। इसके अलावा चाचा को गिरफ्तार किया गया है। उसे सबूतों में छेड़छाड़ का दोषी पाया गया।

6 साल से यौन शोषण की शिकार होती रही बच्ची

'हाउस ऑफ हॉरर' की कहानी बच्ची के 6 साल की उम्र से शुरू होती है। उसका कहना है कि हो सकता है, उससे पहले भी उसका यौन शोषण हुआ हो, लेकिन याद ना हो। 13 साल की अब हो चुकी पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि उसे दिन रात किसी भी समय फैमिली के लोग निशाना बनाते थे। कभी पिता तो कभी दो भाइयों उसके साथ रेप करते थे। दादा ने भी यौन उत्पीड़न किया। सेकेंडरी स्कूल तक उसके साथ उत्पीड़न का दौर चलता रहा।

नरक बना दी थी मां और पिता ने जिंदगी

जब बच्ची ने मां को सच्चाई बताने की कोशिश की तो उसे बेरहमी से पीटा गया और मुंह पर टेप लगाकर दो दिन तक बिना खाना दिए अलमारी (कपबोर्ड) में बंद रखा गया। इतना ही नहीं मांने उससे यह भी कहा कि तू मेरी जिंदगी नरक बना रही है, इसलिए मैं भी तेरी जिंदगी नरक बना दूंगी। कई बार बच्ची को सिगरेट से जलाया गया और मेकअप से चोटें छुपाने के लिए मजबूर किया गया। पिता घोड़े के चाबुक से मारता, चेहरे पर थूकता और बाल खींचता था।

और पढ़ें: थू है ऐसी मां पर! कमर मटकाते हुए 2 मासूम बच्चों को कुएं में लटकाया-WATCH

टीचर को बताने पर खुला राज

यह यातना तब खत्म हुई जब बच्ची ने 12 साल की उम्र में एक टीचर को बताया कि वह घर जाने से डरती है। पुलिस को उसने कहा,कि मुझे घर वापस जाने से बहुत डर लगता था, क्योंकि मम्मी-पापा मुझे बहुत मारते थे। मैं वहां सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। इसके बाद बच्ची को फोस्टर केयर में रखा गया। छानबीन होने पर पूरा मामला खुला।

और पढ़ें: शॉकिंग: लिव-इन कपल ने 3 दिन के बेटे को 2 लाख में बेचा, बिचौलिए ने 5 लाख में की डील