Viral Stories: यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान के लड़कों को नौकरी नहीं देंगे। बैंगलुरू के CEO का ये पोस्ट वायरल होते ही इंटरनेट पर छिड़ गई बहस। आखिर क्या हुआ था?

अगर आप यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश या फिर राजस्थान से हैं तो ये वायरल स्टोरी आपको परेशान कर सकती है। दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर बेंगलुरू स्थित स्पोर्ट्स कंपनी के CEO कार्तिक एसजी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां उन्होंने बताया कि वह अब उनकी कंपनी, उत्तर प्रदेश, MP, बिहार और राजस्थान से आने वाले लड़कों को हायर नहीं करेगी, जिसके बाद से हर कोई इस मामले में अलग-अलग राय दे रहा है।

CEO को क्यों लेना पड़ा ये फैसला ?

A1 Sports कंपनी के सीईओ ने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर यह फैसला लेने की वजह बताते हुए लिखा- मामला 2 हफ्ते पहले शुरू हुआ। जब कर्मचारी को कंपनी से निकाल दिया गया था, उसे पहले कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन बावजूद इसके वह लगातार महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहा था। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई, जब उसने एक महिला कर्मचारी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। हम युवाओं के साथ काम करते हैं। ऐसे में टीम की सुरक्षा और सेफ माहौल बहुत जरूरी है।

Scroll to load tweet…

CEO लिखते हैं, उस कर्मचारी के पास MBA डिग्री थी। उसके रिज्यूम और बैकग्राउंड भी सामान थी लेकिन नौकरी के बाद ही महिलाओं के बाद उसका व्यहवार बदल गया। हमारे लिए बिजनेस करने के ज्यादा वर्क प्लेस में महिलाओं की सेफ्टी जरूरी है। हम किसी के एजुकेशनल बैकग्राउंड को देखकर उसका व्यहवार नजरअंदाज नहीं कर सकते। आगे कहा कि उनकी कंपनी में अलग-अलग राज्यों और धर्मों के लोग काम करते हैं। जिसमें कुल 32 कर्मचारियों में 14 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 20 वर्किंग पर्सन दूसरे राज्यों से आते हैं। बचाव में लिखा उनका मकसद किसी राज्य सा समुदाय को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि उन लोगों को आईना दिखना है जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वहीं देखते ही देखते यह ट्वीट वायरल हो गया और इस पर हजारों लोग अपनी राय दे चुके हैं। कोई इस फैसले को सपोर्ट करते नजर आया तो किसी ने इस फैसले की आलोचना की।

Bramma नाम के यूजर ने लिखा- ज्यादतर नॉर्थ इंडियन का व्यहवार आक्रामक और गुस्सैल होता है। कुछ महीने पहले मैंने राजस्थान से आने वाले एक सहकर्मी को ज्यादा प्रतिक्रिया और बेवजह बात बढ़ाने को लेकर टोका था। इसके बाद उसमें थोड़ा सा बदलाव आया है।

Krishna Mali लिखते हैं क्योंकि नॉर्थ से आने वाले एक इंसान ने गुनाह किया तो क्या पूरा राज्य ही ऐसा है या फिर सारे लोग क्राइम करते हैं। यह किस तरह का माइंडसेट है। आपका डिसीजन बेवकूफी भरा है।