अखिलेश यादव ने आजम खान को मिली जमानत पर खुशी जताई। उन्होंने BJP सरकार के 10 साल के कार्यों पर सवाल उठाए। साथ ही INDIA गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया।

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आजम खान और उनके परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से अन्याय हुआ है और उन पर झूठे मुकदमे लगाए गए। वहीं, गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा को लेकर अखिलेश ने कहा कि कोई भी जगह किसी का गढ़ नहीं होती। उन्होंने BJP सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि गोरखपुर और झांसी में मेट्रो कहां चली? अखिलेश ने इंडिया गठबंधन को लेकर भी भरोसा जताया कि सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उधर, मथुरा में BJP की बैठक और काशी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया। देखिए अखिलेश यादव का पूरा बयान।

YouTube video player