Alwar principal student video : राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिसिंपल की काली करतूत सामने आई है। वह छात्राओं के साथ तालाब में बिना कपड़ों के नहाता दिखा। हैरानी की बात यह है कि वह पिकनिक का बोलकर बच्चियों को लेकर गया था।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का स्कूल की छात्राओं के साथ एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राचार्य अपने ही स्कूल की छात्राओं के साथ तालाब में नहाते दिखा। हैरानी की बात यह है कि वह बिना कपड़ों के नाहते रहा और उसके चारों तरफ लड़कियों का झुंड था।

बिना कपड़ों के छात्रों के साथ नहाता रहा प्रिंसिपल

दरअसल, यह घटना 15 अगस्त के दिन का है। जहां पहले थानागाजी इलाके के एक सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद प्रिंसिपल छात्राओं को पिकनिक का बोलकर 2 किलोमीटर दूर घुमाने लेकर गया। यहां उसने लड़कियों को तैराकी सिखाने का बोलकर उनको तालाब में उतारा और साथ में मस्ती करने लगा। बताया जाता है कि तलाब में उसके साथ करीब 20 से 25 छात्रा थीं। जिनके साथ वह बिना कपडों के नहाते दिखा। यानि उसने शरीर पर सिर्फ अंडरवियर पहन रखा था।

प्रिंसिपल को तुंरत किया गया सस्पेंड

बता दें कि प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जैसे ही घटना की जानकारी लड़कियों के पेरेंट्स को पता चली तो उन्होंने इसकी शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से की। इसके बाद मामला जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंचा तो विभाग ने प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही नोटिस देकर पूरी घटना का विपरण मांगा है।

प्रिंसिपल की शर्मिंदगी पर उठे कई सवाल

इस शर्मनाक घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जैसे क्या बिना परिजनों को बताए लड़कियों को ले जाना सही था? बच्चों को बिना लाइफ जैकेट के तालाब में उतारना ठीक था? कई लड़कियों को तैरना भी नहीं आता था, फिर क्यों पानी में उतारा गया? प्रिंसिपल ने छात्राओं को तालाब में नहाने के लिए उनके परिवार से अनुमति ली थी? क्या प्रिंसिपल की इस घटना की जानकारी स्कूल को थी? सबसे बड़ा सवाल क्या प्रिंसिपल का सार्वजनिक रूप से छात्राओं के साथ इस तरह नाहना ठीक है?

देखिए वो शर्मनाक वीडियो

Scroll to load tweet…