बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम से अमित मालवीय की छुट्टी पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने 2029 में बीजेपी को हराने का दावा भी किया।

Amit Malviya Congress Reaction: भारतीय जनता पार्टी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार 17 अगस्त को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। पार्टी की राष्ट्रीय टीम में इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं और कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में कुछ पुराने चेहरों को बाहर भी किया गया है। इनमें पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय का नाम भी शामिल है। नई टीम के ऐलान के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

  • कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम और खास तौर पर अमित मालवीय को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
  • मुमताज पटेल ने अमित मालवीय को टीम से हटाए जाने को सबसे स्वागत योग्य बदलाव बताया।
  • उन्होंने अमित मालवीय पर बीजेपी की आईटी सेल के जरिए देश में नफरत फैलाने और कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने का आरोप लगाया।
  • मुमताज पटेल ने कहा, “इसमें सबसे स्वागत योग्य बदलाव यह है कि अमित मालवीय की छुट्टी कर दी गई है। जिस इंसान ने अकेले दम पर आईटी सेल के द्वारा पूरे देश में नफरत फैलाई है। कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किया। राहुल गांधी के खिलाफ प्रोपगेंडा चलाया। जिस तरीके से झूठी अफवाहें और गलत खबरें फैलाईं, तो उनका जाना तो बनता था।”
Scroll to load tweet…

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता ने लगाए गंभीर आरोप

  • मुमताज पटेल ने अमित मालवीय पर हमला बोलते हुए बीजेपी की आईटी सेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की आईटी सेल पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।
  • उनके मुताबिक, पिछले दो महीनों में छात्रों ने बीजेपी के कथित प्रोपगेंडा को खत्म कर दिया है और पार्टी को एक्सपोज किया है।
  • उन्होंने कहा, “हम वैसे भी देख रहे हैं कि इनकी आईटी सेल, जिसके पीछे करोड़ों रुपये खर्च किए गए। पिछले दो महीनों में हमारे छात्रों ने इनका प्रोपगेंडा खत्म कर दिया। बीजेपी को एक्सपोज्ड कर दिया है।”
  • मुमताज पटेल ने आगे कहा कि अमित मालवीय का बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम से बाहर होना जरूरी था। उन्होंने पार्टी की आईटी सेल की कार्यप्रणाली और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चलाए गए कथित प्रचार को लेकर भी सवाल उठाए।

BJP की नई टीम को लेकर भी मुमताज पटेल ने दी चेतावनी

  • कांग्रेस नेता ने बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में शामिल किए गए नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अगर नई टीम ईमानदारी और पूरी मेहनत के साथ काम करती है तो यह अलग बात होगी। लेकिन अगर बीजेपी की नई टीम भी पुराने तरीके से वोट बैंक की राजनीति और नफरत की राजनीति करेगी, तो देश की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी।
  • मुमताज पटेल ने कहा, "जो नई टीम आई है, उससे मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि आप लोग शिद्दत से काम कर लें तो एक अलग बात है, लेकिन जिस तरीके से आपकी पार्टी और टीमों ने मिलकर सिर्फ वोट बैंक पॉलिटिक्स और नफरत की राजनीति की है, अगर आप भी उसी सिस्टम से चलेंगे तो देश की जनता धोखा नहीं खाने वाली है।"

2029 चुनाव को लेकर मुमताज पटेल का बड़ा दावा

  • मुमताज पटेल ने अपने बयान में 2029 के लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बनी नई टीम को लेकर दावा किया कि अगर पार्टी ने अपनी राजनीति का तरीका नहीं बदला तो 2029 में जनता उसे जवाब देगी।
  • उन्होंने कहा, "2029 में बीजेपी की और नितिन नवीन की नई टीम को भी हम टाटा बाय-बाय करेंगे।" बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में हुए बदलाव के बाद विपक्ष की ओर से इस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
  • वहीं, अमित मालवीय को राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जाने और स्मृति ईरानी व राम माधव को नई जिम्मेदारियां दिए जाने के बाद बीजेपी के संगठनात्मक बदलाव को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।