Nitin Nabin New Team : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 11 साल से आईटी सेल प्रमुख रहे अमित मालवीय की जगह दीपक महस्के को सोशल मीडिया का नया हेड बनाया है। हर तरफ यही चर्चा हो रही है कि आखिर इस बड़े फैसल की वजह क्या है?

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी टीम में बड़ा बदलवाल किया है। 65 लोगों की नई बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 53 नए चेहरों को पहली बार शामिल किया है। लेकिन इस टीम में सबसे बड़ा फेरबदल बीजेपी आईटी सेल में किया गया है। अमित मालवीय की जगह दीपक महस्के को को सोशल मीडिया हेड बनाया गया है। तो आइए जानते हैं आखिर नितिन नबीन ने क्यों यह बड़ा फैसला किया? साथ ही जानते हैं दोनों में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा कौन है?

अमित मालवीय के हाटने की क्या वजह?

बता दें कि अमित मालवीय 11 साल से बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख थे। इस दौरान उनके द्वारा किए गए कई कामों की खूब तारीफ भी हुई। लेकिन अब ऐसा क्या हुआ जो उनसे यह पद और जिम्मेदारी छीन ली गई। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक वजह तो सामने नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ छात्रों का आंदोलन भी बड़ी वजह है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर छात्रों हल्ला बोला उसको रोकने में मालवीय असफल रहे। साथ ही यह भी चर्चा है की बीजेपी अमित मालवीय को नई जिम्मेदारी देना चाहती है। इसलिए उनको लेकर यह फैसला किया गया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि मालवीय खुद इस जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते थे। नया नाम भी उन्होंने ही सुझाया है।

कितने पढ़े लिखे हैं अमित मालवीय

  • यूपी के प्रयागराज के रहने वाले अमित मालवीय सक्रिय राजनीति में जरूर नहीं हैं। लेकिन वह कई सीनियर नेताओं की चुनाव कैंपियन संभाल चुके हैं। बीजेपी में आने से पहले वह बैंकिंग सेक्टर थे। वह आईसीआईसीआई बैंक, कैलयोन, एचएसबीसी और बैंक ऑफ अमेरिका जैसे फाइनेंशियल ग्रुप में काम कर चुके हैं।
  • अगर उनकी एजुकेशन की बात की जाए तो मालवीय ने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से बीबीएम किया है। वहीं सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से फाइनेंस एंड सिस्टम्स में पीजीडीएम किया गया है।

दीपक महस्के की प्रोफाइल और एजुकेशन?

  • मूल रूप से छत्तसीगढ़ में रायपुर के रहने वाले दीपक महस्के को बीजेपी ने आईटी सेल का चीफ बनाया है। दीपककी पहचान डेटा एनालिसिस, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक काम के तौर पर होती है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह छत्तसीगढ़ भाजपा के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
  • दीपक म्हास्के की एजुकेशन प्रोफाइल की बता करतें तो उन्होंने रसायन विज्ञान (Chemistry) में एमएससी (M.Sc.) किया है। साथ ही सीमेंट टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। वह राजनीति में आने से पहले वह एक कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसरके रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा दीपक इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में Directorभी रह चुके हैं। हालांकि बाद में वह बीजेपी से जुड़ गए।