Amul New Price : मदर डेयरी के बाद अब अमूल दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। 12 नवंबर से नए रेट लागू होंगे, ऐसे में जानिए अब अमूल गोल्ड, फ्रेश और मदर डेयरी का दूध खरीदने के लिए कितने पैसे ज्यादा खर्च करने होंगे।
दिल्ली. दूध खरीदने वाले लोगों की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। अमूल और मदर डेयरी दोनों ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। अमूल गोल्ड अब 74 रुपए और अमूल फ्रेश 59 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। ऐसे में रोज दूध खरीदने वाले परिवारों का महीने का बजट बढ़ना तय है।
अमूल गोल्ड 4 रुपए महंगा, फ्रेश के दाम भी बढ़े
- वअमूल ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक इजाफा किया है। नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड के एक लीटर पैक के लिए ग्राहकों को अब 74 रुपए चुकाने होंगे। पहले इसकी कीमत 70 रुपए थी। यानी अमूल गोल्ड खरीदने वालों को अब हर लीटर पर 4 रुपए ज्यादा देने होंगे।
- वहीं, अमूल फ्रेश की कीमत भी बढ़ाई गई है। पहले एक लीटर अमूल फ्रेश 57 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए 59 रुपए देने होंगे। इस तरह इसकी कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
- इस फैसले का असर उन परिवारों पर पड़ेगा, जो रोजाना दूध खरीदते हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों वाले घरों में दूध की खपत ज्यादा होती है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी से हर महीने का खर्च बढ़ सकता है।
मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम
- अमूल के साथ ही मदर डेयरी ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होंगी।
- कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया है। यानी कंपनी को दूध खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसका असर अब ग्राहकों को चुकानी वाली कीमतों पर दिखाई देगा।
- दिल्ली-NCR में मदर डेयरी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट के दाम बढ़ाए गए हैं।
महीने के बजट पर कितना पड़ेगा असर?
- अगर कोई परिवार रोजाना 2 लीटर दूध खरीदता है और कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी होती है, तो उसे रोजाना 8 रुपए और महीने में करीब 240 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
- वहीं, 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने पर रोजाना 4 रुपए और महीने में करीब 120 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। अमूल और मदर डेयरी के इस फैसले से दूध खरीदने वाले परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित होना तय है।














