Ashok Kharat Video Controversy : महाराष्ट्र साइबर सेल और नासिक पुलिस ढोंगी बाबा अशोक खरात को लेकर खुलासा किया है कि आरोपी के कई बड़े नेताओं से संपर्क हैं। उसने एक दो नहीं बल्कि सैंकड़ों महिलाओं के साथ रेप किया है। बाबा के पूरे परिवार से पूछताछ की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाराष्ट्र के नासिक के चर्चित ढोंगी बाबा अशोक खरात को लेकर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि वह कल तक जिसके चरणों की धूल माथे से लगाते थे। वह इतना बड़ा दरिंदा निकलेगा। उसका पूरा परिवार पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। इसी बीच एक महिला ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। जिसे दुल्हन बनने से पहले खरात ने अपने कैबिन में बुलाया था।

‘तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा और किया घिनौना काम’

दरअसल, यह पीड़िता वो है, जिसने कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात के खिलाफ पहली FIR कराकर उसका घिनौना सच सबको बताया था। पीड़िता ने कहा- खरात बाबा से पहली बार 2019 में मिली थी।तो उन्होंने सिर पर हाथ पर रखते हुए कहा था कि तू मेरी सबसे प्यारी बेटी है। तेरा तो मैं ही कन्यादान करूंगा। मैं बाबा की यह बाते सुनकर बहुत खुश हुई। पूरे परिवार को बताया तो वह भी बाबा से मिलने के लिए आए। इसके बाद मेरी शादी होने वाली थी। तभी बाबा ने विवाह से पहले मुझे अपने आश्रम बुलाया।

सिद्धपूजा का प्रसाद देकर खरात ने किया रेप

पीड़िता ने बताया कि 2022 में मेरी शादी होने वाली थी। में अपने मंगेतर के साथ बाबा से आशीर्वाद लेने गई। तभी बाबा ने कहा कि शादी से पहले ईशान्येश्वर महादेव मंदिर में सिद्धपूजा करनी होगी। तुझे एक दिन के लिए आना होगा,जिससे तेरा फ्यूचर सही हो जाएगा। फिर उसने पूजा विधान के बारे में बताने के लिए ऑफिस बुलाया। अंदर से दरवाजा बंद करके कहा- तू चिंता मत कर, तुझे पुखराज पत्थर देता हूं तेरे साथ सब ठीक होगा। यहीं उसने मुजे कुछ प्रसाद के रूप में दिया, जिसे खाते ही बेहोश हो गई। यहीं उसने पहली बार रेप किया। इसके बाद तीन साल तक नशीला पदार्थ पिलाकर नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 तक रेप किया। पीड़ित ने बताया कि मैं और उनका परिवार बदनामी की वजह से सामने नहीं आना चाहता।