Ashoknagar Latest News : मध्य प्रदेश के अशोकनगर में तालाब में तीन नाबालिग दोस्त तालाब में मस्ती करते हुए नहा रहे थे। इसी बीच देखते ही देखते वह पानी की गहराई में जाने लगे और कुछ ही पलों में डूब गए। तीनों की डूबने से मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में चंदेरी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां तालाब में नहाने गए थे 6 दोस्त नहाते वक्त डूब गए। जिसमें तीन की मौत हो गई और तीन किसी तरह बाहर निकल गए। इस दर्दनाक घटना से इलाके में मातम छा गया है। हैरानी की बात यह है कि यह हादसा बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के गांव में हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीनों नाबालिग दोस्त अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे

दरअसल, यह दुखद घटना चंदेरी के पास नई सराय थाना क्षेत्र की है। जहां सोमवार दोपहर तीनों दोस्त तालाब में मस्ती करते हुए नहा रहे थे। इसी बीच देखते ही देखते वह पानी की गहराई में जाने लगे और कुछ ही पलों में डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिक मौके पर पहुंची और शवों के बरामद किए। तीनों मृतक लड़कों की पहचान मयंक (16) पिता अवधेश रघुवंशी, देव (16) पिता राकेश रघुवंशी और ओम (15) पिता सतीश रघुवंशी के रूप में की गई है। तीनों अजलेश्वर गांव के हैं। सबसे बड़ा दुख यह भी है कि तीनों नाबालिग अपने-अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

मौत का मंजर देख डर गए गांववाले

गांववालों ने पुलिस को बताया कि तीनों लड़के तालाब की गहराई में जाकर नहा रहे थे। इस दौरान वह गहराई में अपना संतुलन खो बैठे और एक एक करके वह डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उनको बचाने की कोशिश की, लेकिन वह ज्यादा गहराई में जाने लगे, फिर वह डर के कारण बहर निकल आए और कुछ ही देर में तीनों दोस्डूत ब गए। इसके बाद वह ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी तो रोते बिलखते परिजन हादसे वाली जगह पर पहुंचे। किसी तरह पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन करके तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन वह तब तक दम तोड़ चुके थे।

तीनों की गांव बनी आखिरी ट्रिप

परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीनों लड़के बचपन के दोस्त थे। वह गुना में रहकर पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन परीक्षा होने के बाद वह गांव आए हुए थे। जिसमें मयंक रघुवंशी कक्षा 9वीं का छात्र था। ओम रघुवंशी भी कक्षा 8वीं में पढ़ता था, जो गुना में पढ़ा रहा था। यह दोनों की तरह देव रघुवंशी भी गुना में पढ़ता था। वह गर्मी की छुट्टियों में बड़े अरमानों से खेलने-कूदने के लिए गांव आए हुए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी ट्रिप होगी।