Who is this girl with Abhijeet Deepak : CJI फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ दिखी लड़की ने खींचा सबका ध्यान, आखिर कौन है वो? NEET विरोध के बीच अचानक चर्चा में आई ये रहस्यमयी लड़की कौन? जो जंतर-मंतर पर बनी कॉकरोच? अभिजीत दीपके के साथ हर मोर्चे पर दिखने वाली लड़की का क्या है कनेक्शन?
Cockroach Janata Party : नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के फांउडर अभिजीत दीपके इस वक्त अपने माता-पिता के साथ हैं। वह रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में अपने घर पहुंचे हैं। जैसे ही वह अपने होम टाउन पहुंचे तो परिवार से लेकर आसपास के लोगों ने उनका स्वागत किया। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ लोग भी उनके साथ गए हैं।

एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर तक दिखी साथ
सोशल मीडिया पर यूजर पूछ रहे हैं कि अभिजीत दीपके साथ दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर तक हमेशा साथ दिखने वाली ग्रीन कलर के कपड़े और चश्में पहने नजर आ रही यह लड़की कौन है? जो जोर-जोर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग करते हुए नारे लगाती दिखी। सोशल मीडिया पर इस लड़की की तस्वीरें अभिजीत दिपके साथ खूब वायरल हो रही हैं।
जेएनयू छात्र नेता है यह लड़की
बता दें कि अभिजीत दिपके साथ नजर आने वाली इस लड़की का नाम नेहा बताया जाता है। जो दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू विश्वविध्यालय (जेएनयू) की छात्रा है। साथ ही वह एआईएसए से जुड़ी हुई है। नेहा के बारे में बताया जाता है कि वह छात्रों, गरीबों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रही है। वह युवाओं के कई संगठनों से जुड़ी है।

कॉकरोच पार्टी ने बताया आगे का प्लान
अभिजीत दीपके ने अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए कहा-अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो कॉकरोच पार्टी पूरे देश में विरोध करेगी। हर शहर हर जिले में युवा सड़कों पर उतरेंगे। भारत का युवा अब जाग चुका है, वह किसी ने नहीं डरता है। खासकर जब उनके साथ कुछ गलत हो रहा हो तो वह अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे। हमने शिक्षा मंत्री को एक सप्ताह का समय दिया है। अगर रिजाइन नहीं हुआ तो फिर शनिवार से विरोध-प्रदर्शन शुरू होगा।


