उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार शाम पत्नी और 2 पुजारियों की हत्यारे अरविंद सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी ने 4 कत्ल के बाद अपने ही 3 बच्चों को बंदूक की नोक पर बनाया बंधक बना लिया था।

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश). सोचिए जिसने अपनी पत्नी-बेटे और धार्मिक कार्यक्रम में बैठे दो पुजारियों की हत्या कर दी हो, वह किसी जल्लाद से कम नहीं है। ऐसे राक्षस को जीने का कोई अधिकार भी नहीं है। योगी सरकार की पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही किया। 4 हत्या करने वाला आरोपी अरविंद सिंह को एनकाउंटर में मारा गया। बता दें कि आरोपी की इस वारदात से पूरा इलाके में हड़कंप मच गया था।

कौन हैं पूजा के दौरान 4 मर्डर करने वाला अरविंद?

बता दें कि आरोपी अरविंद सिंह आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गहजी गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले से मानसिक रूप से भी परेशान था। वह दिनभर घर में ही रहता था, यानि वो कोई काम-काज नहीं करता था। परिवार में पत्नी बबीता सिंह के अलावा मां समला देवी (70), बेटी परी (5), बेटा शौर्य और 7 महीने की बेटी है। घर पर 4 दिनों से पूजा चल रही थी। आज पूर्णाहुति थी।

जानिए क्यों जल्लाद बना अरविंद सिंह

दरअसल, यह घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। घर में पूजा चल रही थी और पांच पंडित आए थे। उसने (आरोपी) आकर पूछा कि यह पूजा किसलिए है? परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह सबसे उलझ गया। उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। दो पुजारियों की भी गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने अपने दो बच्चों और साली के एक बच्चे को कमरे में बंद कर लिया। प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाया।

अपने ही 3 बेटों को बना लिया था बंधक

वाराणसी जोन के एडीजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि आरोपी ने चार हत्या करने के बाद अपने ही घर में तीन बच्चों को बंधक बना लिया था। आरोपी घर से बाहर आने को तैयार नहीं था और पुलिस से सुबह तक इंतजार करने को कह रहा था। आरोपी ने अपने एक बेटे को भी गोली मार दी थी। बाकी दो बच्चे काफी डरे हुए थे और भूख-प्यास की वजह से उनकी हालत खराब थी। पुलिस ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है।