MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Rajasthan CJP volunteers attack
Mehul Choksi lawyer
Auraiya Double Murder Case
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • News
  • Bangladesh Election Results: 20 साल वनवास के बाद BNP की वापसी, जमात का कैसे खेल बिगड़ा?

Bangladesh Election Results: 20 साल वनवास के बाद BNP की वापसी, जमात का कैसे खेल बिगड़ा?

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश चुनाव 2026 में BNP ने बड़ी जीत दर्ज कर 20 साल बाद सत्ता में वापसी की। जमात-ए-इस्लामी को करारी हार मिली। तारिक रहमान की वापसी ने सियासी समीकरण बदले, लेकिन PM पद पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 13 2026, 12:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में हुए ताज़ा आम चुनाव देश के इतिहास के सबसे अहम चुनावों में गिने जा रहे हैं। अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव था। इस चुनाव में जनता ने सिर्फ़ वोट नहीं दिया, बल्कि 20 साल पुरानी राजनीतिक तस्वीर को भी पलट दिया। मुख्य मुकाबला था बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच। अवामी लीग के बाहर होने से चुनाव सीधा और बेहद टकराव भरा बन गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : X

ये चुनाव इतने अहम क्यों माने जा रहे हैं?

अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के हटने के बाद देश में अंतरिम सरकार बनी थी। करीब दो साल बाद हुए ये आम चुनाव बांग्लादेश के भविष्य की दिशा तय करने वाले माने जा रहे हैं, क्योंकि इस बार अवामी लीग चुनावी मैदान में नहीं थी।

Related Articles

Related image1
बांग्लादेश चुनाव 2026: तारिक रहमान या कोई और? BNP की बड़ी जीत के बावजूद PM पद पर सस्पेंस क्यों?
Related image2
Bangladesh Election 2026: BNP की बड़ी जीत और तारिक रहमान का PM बनने का रास्ता साफ
37
Image Credit : X

BNP की वापसी: 20 साल के देश निकाले के बाद कैसे पलटी बाज़ी?

चुनाव नतीजों के शुरुआती आंकड़ों ने सबको चौंका दिया। कुल 299 सीटों में से 249 सीटों पर गिनती पूरी होने तक BNP और उसके सहयोगियों को 181 सीटें मिल चुकी थीं, जबकि जमात और उसके सहयोगी सिर्फ़ 61 सीटों पर सिमटते दिखे।

BNP की यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पार्टी करीब दो दशक तक सत्ता से बाहर रही। पार्टी के चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के बेटे तारिक रहमान अब बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

47
Image Credit : X

जमात-ए-इस्लामी क्यों पिछड़ गई? क्या रणनीति फेल हो गई?

एक समय BNP की सहयोगी रही जमात-ए-इस्लामी इस चुनाव में कमजोर साबित हुई। सीटों में भारी गिरावट ने साफ कर दिया कि जनता का भरोसा पहले जैसा नहीं रहा। नतीजों में देरी को लेकर जमात ने आरोप लगाए। पार्टी के नेताओं का कहना है कि कई सीटों पर जानबूझकर नतीजे रोके गए। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों पर अभी कोई अंतिम बयान नहीं दिया है।

57
Image Credit : X

भारत को लेकर जमात का बदला रुख: मजबूरी या नई रणनीति?

जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने चुनाव के बीच भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश की प्राथमिकता रहेगा और दोनों देशों को मिलकर विकास और शांति के लिए काम करना चाहिए।

67
Image Credit : X

खालिदा ज़िया के बाद BNP को क्या चुनौतियां मिलीं?

खालिदा ज़िया के बाद BNP को संगठन को एकजुट रखने की बड़ी चुनौती थी। तारिक रहमान का नेतृत्व ऐसे समय में सामने आया जब देश राजनीतिक अशांति और अविश्वास के दौर से गुजर रहा था। फिर भी, चुनाव नतीजों ने दिखा दिया कि पार्टी ने जनता का भरोसा फिर से हासिल कर लिया है।

77
Image Credit : X

जुलाई नेशनल चार्टर: सुधार या नई राजनीति की नींव?

इन चुनावों के साथ 84-पॉइंट वाले ‘जुलाई नेशनल चार्टर’ पर भी जनमत हुआ। इसका मकसद शासन व्यवस्था सुधारना, चुनावी पारदर्शिता बढ़ाना और जवाबदेही तय करना है। हालांकि, इन सुधारों को लागू करना अभी भी विवादों में है। अभी चुनाव आयोग की अंतिम घोषणा बाकी है, लेकिन संकेत साफ हैं-बांग्लादेश की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है। अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
बांग्लादेश

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
हर बार घर लौटे तो पिता ने खिलाई मिठाई, 14वीं कोशिश में मिली मंजिल… अब हैं Lieutenant
Recommended image2
‘मम्मी-पापा, खुश रहना…’ NEET छात्र ने मौत से पहले लिखा ऐसा संदेश, पढ़कर टूट गया परिवार
Recommended image3
होमवर्क पूरा नहीं किया तो डंडे से पीटा! 6 साल के बच्चे की स्कूल में मौत, CCTV ने बढ़ाए सवाल
Recommended image4
Now Playing
राखी के जरिए दिल जोड़ रहा मुस्लिम परिवार, 32 सालों की है ये अनोखी परंपरा । Rakshabandhan 2026
Recommended image5
Lucknow Triple Murder: ..तो लखनऊ में न होतीं 3 हत्याएं, क्या है दिव्या मिश्रा का पूर्णागिरी कनेक्शन
Related Stories
Recommended image1
बांग्लादेश चुनाव 2026: तारिक रहमान या कोई और? BNP की बड़ी जीत के बावजूद PM पद पर सस्पेंस क्यों?
Recommended image2
Bangladesh Election 2026: BNP की बड़ी जीत और तारिक रहमान का PM बनने का रास्ता साफ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved