- Home
- News
- बेटी पॉलिटिशियन, बेटा जज और खुद बांग्लादेश सरकार में अकेले हिंदू मंत्री: कौन हैं नितई रॉय चौधरी?
बेटी पॉलिटिशियन, बेटा जज और खुद बांग्लादेश सरकार में अकेले हिंदू मंत्री: कौन हैं नितई रॉय चौधरी?
Bangladesh New Government: बांग्लादेश की नई सरकार में BNP नेता नितई रॉय चौधरी बने अकेले हिंदू मिनिस्टर । मगुरा-2 से जीत के बाद उनका कैबिनेट में शामिल होना क्या देश की राजनीति और अल्पसंख्यक समीकरण बदल देगा? जानिए पूरा प्रोफाइल।

Bangladesh New Government Only Hindu minister Nitai Roy Chowdhhury: बांग्लादेश की नई सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है नितई रॉय चौधरी (Nitai Roy Chowdhury) की। 50 मंत्रियों की कैबिनेट में वे इकलौते हिंदू मंत्री हैं। ऐसे समय में जब बांग्लादेश की राजनीति लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है, उनका मंत्री बनना कई सवाल खड़े करता है। बेटा बांग्लादेश में न्यायाधीश और खुद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की कैबिनेट का कई बार हिस्सा रह चुके नितई राॅय चौधरी कौन हैं, आइए जानते हैं?
बांग्लादेश सरकार में नितई राय चौधरी की एंट्री क्यों खास है?
नई सरकार में उनका शामिल होना इसलिए भी अहम है क्योंकि वे बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) के सीनियर नेता और वाइस प्रेसिडेंट हैं। 12 फरवरी 2026 के बांग्लादेश नेशनल इलेक्शन (Bangladesh National Election) में उन्होंने मगुरा (Magura-2) सीट जीतकर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार को हराया, जिससे उनकी पकड़ और मजबूत मानी जा रही है।
Nitai Roy Chowdhury का राजनीतिक सफर कब और कैसे शुरू हुआ?
उनका संसदीय करियर 1988 में शुरू हुआ, जब वे पहली बार मगुरा-2 से संसद सदस्य बने। 1990 में वे थोड़े समय के लिए युवा और खेल मंत्री भी रहे। बाद में वे BNP में शामिल हुए और पार्टी के वाइस चेयरमैन बने। वे तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं खालिदा जिया (Khaleda Zia) के करीबी माने जाते हैं और उनके सीनियर एडवाइजर रह चुके हैं। यही वजह है कि पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ है।
क्या नितई रॉय चौधरी का बयान सांप्रदायिक राजनीति से जुड़ा है?
रॉय चौधरी ने कई बार सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता जताई है। उन्होंने 2001 में सत्ता में आए BNP-जमात गठबंधन के समय हिंदुओं पर हुए हमलों का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने अवामी लीग पर भी तीखे आरोप लगाए। उनके बयानों ने बांग्लादेश की राजनीति में बहस को और तेज कर दिया है।
भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर उनका क्या रुख है?
भारत-बांग्लादेश के रिश्ते (India-Bangladesh relations) पर उन्होंने साफ कहा है कि दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होने चाहिए। BNP का मानना है कि भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग दोनों देशों के हित में है। यह बयान क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Nitai Roy Chowdhury की निजी जिंदगी और पारिवारिक प्रभाव कितना मजबूत है?
नितई रॉय चौधरी की शादी झूमा रॉय चौधरी से हुई थी, और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी निपुण रॉय चौधरी ( Nipun Roy Chowdhury) BNP की एक एक्टिव पॉलिटिशियन और पार्टी की एग्जीक्यूटिव कमेटी की मेंबर हैं। उन्होंने पहले डिस्ट्रिक्ट लेवल पर लीडरशिप रोल निभाए हैं और उनकी शादी एक दूसरे जाने-माने BNP परिवार में हुई है। वह BNP के सीनियर लीडर गायेश्वर चंद्र रॉय के बेटे अमिताव रॉय की पत्नी हैं। गायेश्वर रॉय ने 12 फरवरी 2026 के हुए चुनाव में BNP टिकट पर एक सीट भी जीती थी। उनके बेटे देबाशीष रॉय चौधरी बांग्लादेश हाई कोर्ट में जज हैं। उनके दूसरे बेटे मिथुन रॉय चौधरी हैं। परिवार का राजनीतिक और कानूनी प्रभाव उन्हें और मजबूत बनाता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

