Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लड़की के एक्स-बॉयफ्रेंड धनुष के कहने पर उसके भाई सूर्य ने इस वारदात को अंजाम दिया।

बेंगलुरु (कर्नाटक): बेंगलुरु में घर में घुसकर चाकू से हमला किए जाने के दो दिन बाद 24 साल की एक लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस हत्या के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सूर्य के तौर पर हुई है, जो सोमवार, 13 जुलाई को अपने भाई धनुष के कहने पर लड़की के घर गया था।

कहा था जिंदगी से खेलने का सबक सिखाएंगे

पुलिस ने जानकारी दी कि धनुष और उसके भाई सूर्य ने लड़की के भाई तेजस को फोन कर धमकी दी थी कि वे “अमृता को उसकी जिंदगी से खेलने का सबक सिखाएंगे।” पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़की का नाम अमृता था और वह जीवन बीमा नगर की रहने वाली थी। यह हमला 13 जुलाई को हुआ था। आरोपी सूर्य, अपने भाई धनुष के कहने पर अमृता के घर पहुंचा था।

मां से बहस और गर्लफ्रेंड को घोंपा चाकू

पुलिस ने बताया कि अमृता की मां से बहस करने के बाद, सूर्य ने अचानक चाकू निकाला और अमृता पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने सूर्य को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि इलाज के दौरान बुधवार शाम, 15 जुलाई को अमृता की मौत हो गई।

3 साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि अमृता का परिवार और विल्सन गार्डन में रहने वाले धनुष का परिवार एक-दूसरे को जानते थे। दोनों परिवार तीन साल पहले एक धार्मिक कार्यक्रम में मिले थे, जिसके बाद अमृता और धनुष दोस्त बन गए। बाद में उनकी दोस्ती रिश्ते में बदल गई। इसी साल मार्च में अमृता ने यह रिश्ता खत्म कर दिया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बेंगलुरु पुलिसवाला बना गुंडा

इस बीच, एक अलग घटना में, बुधवार को बेंगलुरु पुलिस ने एक सब-इंस्पेक्टर को घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान PSI बैरप्पा के रूप में हुई है। आरोप है कि अफसर अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता था और उसके परिवार वालों से झगड़े के दौरान उसने धारदार हथियार भी लहराया था।