MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Bengaluru Traffic Crisis: 25 अंडरपास, 35 फ्लाईओवर और 101 स्काईवॉक-क्या खत्म होगा IT सिटी का जाम?

Bengaluru Traffic Crisis: 25 अंडरपास, 35 फ्लाईओवर और 101 स्काईवॉक-क्या खत्म होगा IT सिटी का जाम?

Bengaluru Traffic Plan: 25 अंडरपास, 35 फ्लाईओवर, 101 स्काईवॉक- बेंगलुरु का मेगा प्लान तैयार! लेकिन रोज़ 2000 नए वाहन, व्हाइटफ़ील्ड-सिल्क बोर्ड जाम और भूमि मुद्दे के बीच क्या यह समाधान काम करेगा या फिर एक और अधूरा सपना साबित होगा? 

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 08 2026, 10:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Social Media

Bengaluru Traffic Master Plan 2026: बेंगलुरु, जिसे भारत का IT हब कहा जाता है, अब अपनी सबसे बड़ी समस्या-ट्रैफिक जाम-को खत्म करने के लिए एक मेगा प्लान लेकर आया है। हर दिन करीब 2,000 नए वाहन सड़कों पर उतर रहे हैं, और इसी दबाव को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इस प्लान में 25 अंडरपास, 35 फ्लाईओवर, 101 स्काईवॉक और 3,700 से ज्यादा छोटे-छोटे सुधार शामिल हैं। क्या इससे सच में राहत मिलेगी?

27
Image Credit : Social Media

Mega Plan Reveal: क्या ये 25 अंडरपास और 35 फ्लाईओवर ट्रैफिक खत्म कर देंगे?

इस प्लान की सबसे खास बात है-सिग्नल-फ्री कॉरिडोर बनाना। 25 बड़े जंक्शनों पर अंडरपास या ग्रेड सेपरेटर बनाए जाएंगे, जिससे गाड़ियां बिना रुके निकल सकें। हेब्बल, सरक्की सर्कल और बैनरघट्टा रोड जैसे बड़े ट्रैफिक पॉइंट्स इसमें शामिल हैं। वहीं, 35 फ्लाईओवर खासतौर पर उन इलाकों में प्रस्तावित हैं जहां ट्रैफिक सबसे ज्यादा है-जैसे व्हाइटफील्ड, महादेवपुरा, वर्थुर और HAL ओल्ड एयरपोर्ट रोड। मकसद साफ है-भीड़ कम करना और सफर को तेज बनाना।

Related Articles

Related image1
Bengaluru Traffic: 6.5 KM जाने में लगा एक घंटा? शख्स का वीडियो वायरल, लोग बोले- 'यही हकीकत है'
Related image2
Bengaluru Traffic Advisory: मेट्रो रेल लाइन निर्माण के चलते इन सड़कों पर लगेंगे बैरिकेड्स
37
Image Credit : Social Media

Skywalk Revolution: क्या 101 स्काईवॉक बदल देंगे पैदल यात्रियों की किस्मत?

बेंगलुरु में हर साल 200 से ज्यादा पैदल यात्रियों की मौत होती है, जो एक गंभीर समस्या है। इसी को ध्यान में रखते हुए 101 स्काईवॉक बनाने की योजना है, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें।इसके अलावा 2,340 नए ट्रैफिक साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। 707 जगहों पर रोड मार्किंग होगी। 103 बस स्टॉप शिफ्ट किए जाएंगे और 63 नए बस बे बनाए जाएंगे यानी सिर्फ गाड़ियों ही नहीं, पैदल चलने वालों और बस यात्रियों के लिए भी बड़ा सुधार प्लान किया गया है।

47
Image Credit : Social Media

Silk Board Fix: क्या डबल-डेकर फ्लाईओवर से खत्म होगा सबसे बड़ा जाम?

सिल्क बोर्ड जंक्शन, जिसे बेंगलुरु का सबसे बड़ा ट्रैफिक बॉटलनेक माना जाता है, वहां डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। अनुमान है कि इससे HSR लेआउट से जयदेव अस्पताल तक ट्रैफिक 80% तक कम हो सकता है। साथ ही, लोगों का रोज़ाना का सफर करीब 20 मिनट तक कम हो सकता है। अगर यह प्रोजेक्ट सफल हुआ, तो यह पूरे शहर के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

57
Image Credit : Social Media

Bengaluru Business Corridor: क्या 73 KM का ये प्रोजेक्ट ट्रैफिक का असली हल है?

73.4 किलोमीटर लंबा बेंगलुरु बिजनेस कॉरिडोर इस प्लान का अहम हिस्सा है। यह मादवारा से लेकर एयरपोर्ट रोड तक कनेक्टिविटी बेहतर करेगा। इसका मकसद IT हब में ट्रैफिक कम करना, ट्रैवल टाइम घटाना और शहर के अलग-अलग हिस्सों को तेजी से जोड़ना है। अगर सही तरीके से लागू हुआ, तो यह कॉरिडोर बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

67
Image Credit : Social Media

Ground Reality Check: क्या जमीन, पैसा और प्लानिंग बनेंगे सबसे बड़ी बाधा?

इतना बड़ा प्लान लागू करना आसान नहीं है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition), कोर्ट में लंबित मामले, भारी फंडिंग की जरूरत और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बीच तालमेल की सबसे बड़ी चुनौतियां है। इसके अलावा, शहर में 137 जगहों पर जलभराव की समस्या है और 84 गलत डिजाइन वाले स्पीड ब्रेकर हटाने होंगे। यानी इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के बिना यह प्लान अधूरा रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस प्लान को मेट्रो, बस और सबअर्बन रेल के साथ जोड़कर लागू किया जाएगा, ताकि इसका असर लंबे समय तक बना रहे।

77
Image Credit : Social Media

 क्या ये मेगा प्लान ट्रैफिक खत्म करेगा या सिर्फ नया एक्सपेरिमेंट है?

बेंगलुरु का यह ट्रैफिक मास्टर प्लान अब तक का सबसे बड़ा और डिटेल्ड प्रयास माना जा रहा है। लेकिन इसकी सफलता पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगी कि इसे कितनी तेजी और सही तरीके से लागू किया जाता है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो बेंगलुरु को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन अगर देरी या गलत प्लानिंग हुई, तो यह एक और अधूरा प्रोजेक्ट बनकर रह सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
कर्नाटक समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Breaking: Iran सीजफायर डील में लेबनान नहीं! नेतन्याहू के बयान से बढ़ी ग्लोबल टेंशन! सच क्या है?
Recommended image2
Gold Silver Rate Today: सोना ₹1.50 लाख पार, चांदी में गिरावट-जानिए मुंबई, दिल्ली, चेन्नई के रेट?
Recommended image3
ईरान की वो 10 शर्तें, जिनके आगे झुका अमेरिका! नॉन-अग्रेशन गारंटी से मुआवजे तक क्या-क्या शामिल?
Recommended image4
Iran Ceasefire: आखिरी मिनट में ट्रंप का यू-टर्न, क्या होर्मुज़ खोलने के पीछे छुपा है सीक्रेट प्लान?
Recommended image5
Trump Iran Ceasefire: 2 हफ़्तों का सीजफायर, होर्मुज़ खुला-क्या बदलेगा Middle East का पावर गेम?
Related Stories
Recommended image1
Bengaluru Traffic: 6.5 KM जाने में लगा एक घंटा? शख्स का वीडियो वायरल, लोग बोले- 'यही हकीकत है'
Recommended image2
Bengaluru Traffic Advisory: मेट्रो रेल लाइन निर्माण के चलते इन सड़कों पर लगेंगे बैरिकेड्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved