Sigehalli triple murder case : बेंगलुरु के सिगेहल्ली इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 19 साल की बेटी शामिल हैं।

बेंगलुरु (कर्नाटक) : बेंगलुरु के सिगेहल्ली इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना केआर पुरम पुलिस स्टेशन एरिया के एक अपार्टमेंट में हुई।यह वारदात सोमवार शाम करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच कस्तूरीनगर मेन रोड के पास लक्ष्मी नरसिम्हा पीजी के सामने हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 महीनों से आरोपी परिवार के साथ रह रहा था

  • मरने वालों की पहचान 52 साल के सोम सुंदर, 48 साल की मुथु लक्ष्मी और 19 साल की सुप्रिया के तौर पर हुई है। व्हाइटफील्ड के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) सैदुलु अदावथ (IPS) ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ये तीनों लोग एक फ्लैट में गए थे। इस फ्लैट में पिछले दो महीनों से परिवार की बड़ी बेटी और आरोपी एक साथ रह रहे थे।
  • पुलिस को शक है कि वहां किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद पीड़ितों पर चाकू से कई वार किए गए।पुलिस की टीमें आरोपी का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही हैं। मामले में और जानकारी का इंतजार है। 

लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से किया कत्ल

बता दें कि तीन दिन पहले ही बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। जहां हासन ज़िले के सकलेशपुर की रहने वाली 20 वर्षीय अनुषा की उसके ही 27 वर्षीय लिव-इन पार्टनर शरथ ने बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात शनिवार रात को अंजाम दी गई, लेकिन इसका जो सच सोमवार को सामने आया, उसने पुलिस और आम जनता दोनों के होश उड़ा दिए हैं।