Bihar Lakhisarai Temple Accident : सावन के तीसरे सोमवार को बिहार के लखीसराय में स्थित अशोकधाम मंदिर में अचानक से भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे की दो वजह रहीं एक दो ट्रेनों का एक साथ आना और दूसरी थी वो एक अफवाह…

बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भयावह हादसा यह गया। सुबह सुबह भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाइन में खड़े हजारों भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे थे। लेकिन इसी बीच एक अफवाह ऐसी फैली कि भक्ति का पूरा मंजर मातम में बदल गया। भगदड़ जैसी स्थिति बनने से 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

लखीसराय कलेक्टर ने बताई हादसे की वजह

  • हादसे की वजह के बारे में जानकारी देते हुए लखीसराय के ज़िलाधिकारी (DM) शैलेंद्र कुमार ने कहा, "मंदिर में उम्मीद से कहीं ज़्यादा भीड़ जमा हो गई थी। सुबह करीब 6:30-6:45 बजे दो ट्रेनें भी आ गईं, जिससे भीड़ और बढ़ गई। हमने भीड़ का अंदाज़ा लगाकर इंतज़ाम किए थे।"
  • डीएम ने आगे बताया, "हमें बाद में पता चला कि भीड़ के भारी दबाव की वजह से एक तरफ की बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हमने तुरंत 10-15 लोगों को यहां से अस्पताल पहुंचाया।"

कलेक्टर ने बताया एक अफवाह से मची भगदड़

लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में अचानक वहां एक बिजली का खंभा गिर गया, यह पोल पुरुषों की लाइन की तरफ था। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि बिजली का तार गिर गया है, करंट फैल रहा है। जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। इसके बाद महिलाओं में धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। जिससे महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं।

सिर्फ 2 में हो गईं 7 मौतें

डीएम ने बताया कि मैं रात करीब 3 बजे तक मंदिर परिसर में मौजूद था। इसके अलावा हमारा पुलिस-प्रशासन सुबह 3 बजे से ही तैनात था। ताकि किसी तरह की कोई अनहोनि नहीं हो। लेकिन हादसा अचानक 2 मिनट के अंदर हो गया और कुछ देर में ही वहां शव पड़े मिले। हादसे में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं हैं।'

लखीसराय पुलिस ने क्या कहा..

  • लखीसराय के SDPO शिवम कुमार ने ANI को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फौरन बचाव और राहत का काम शुरू कर दिया गया। उन्होंने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
  • सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ज़िला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बाकी श्रद्धालुओं को संभाल रही हैं, ताकि कोई और अनहोनी न हो।