Anant Singh Daughter Wedding : मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की खुशियों के बीच मां नीलम सिंह का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।मेहंदी समारोह में ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर नीलम सिंह ने जमकर ठुमके लगाए, जिसे देखकर दुल्हन शिवांगी भी वीडियो बनाने लगीं।

पटना. बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर बेटी की शादी की खुशियां छाई हुई हैं। शिवांगी की शादी पटना के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ हो रही है। बाढ़ के नदवां गांव स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास पर विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। शादी की रस्मों के बीच विधायक की पत्नी नीलम सिंह का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेटी की मेहंदी समारोह में जमकर थिरकती नजर आ रही हैं।

‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर किया डांस

  • शिवांगी की मेहंदी की रस्म के दौरान मां नीलम सिंह खुशी से झूम उठीं। बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर उन्होंने ऐसा डांस किया कि समारोह में मौजूद लोग भी उनकी अदाओं को देखते रह गए। बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे और डांस में साफ नजर आ रही थी।
  • नीलम सिंह के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह शादी के माहौल में पूरी तरह रमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। परिवार और रिश्तेदारों के बीच आयोजित इस समारोह में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

देखिए बाहुबली की बीवी का डांस