MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Bihar: पुलिस बन फंसाया, फिरौती...फिर ट्रेन से फेंक दिया, 5 तस्वीरों में ‘साइको किलर’ के डरावने कांड

Bihar: पुलिस बन फंसाया, फिरौती...फिर ट्रेन से फेंक दिया, 5 तस्वीरों में ‘साइको किलर’ के डरावने कांड

बिहार की ट्रेन में 21 साल के नितिन के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसकी जान चली गई? पुलिस के मुताबिक पहले अपहरण, फिर 10 हजार की फिरौती और आखिर में चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप है। कौन है रोहित और क्या है उसका खौफनाक पैटर्न? 5 तस्वीरों में देखें पूरी कहानी।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 26 2026, 10:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Bihar Train Murder: 10 हजार की फिरौती, हाथ पैर बांधे और ट्रेन से फेंका
Image Credit : X

Bihar Train Murder: 10 हजार की फिरौती, हाथ-पैर बांधे और ट्रेन से फेंका

बिहार के बक्सर से एक ऐसी दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। चलती ट्रेनों में यात्रियों को अपना निशाना बनाने वाले एक शातिर साइको किलर को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी लोगों का अपहरण करता था, उनके घर वालों से फिरौती ऐंठता था और फिर उन्हें बेरहमी से चलती ट्रेन से नीचे फेंक देता था। इस खूंखार अपराधी की गिरफ्तारी से पुलिस ने चैन की सांस ली है, क्योंकि इसके पकड़े जाने से कई बड़े राज से पर्दा उठा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
हैदराबाद से लौट रहे युवक को बनाया था शिकार
Image Credit : X

हैदराबाद से लौट रहे युवक को बनाया था शिकार

यह पूरा मामला वैशाली के रहने वाले 21 साल के नितिन कुमार से जुड़ा है। नितिन 19 सितंबर को हैदराबाद से दानापुर स्पेशल ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में रोहित नाम के इस शातिर अपराधी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने पहले नितिन को बुरी तरह प्रताड़ित किया और उसके परिवार को फोन करके 10,000 रुपये की फिरौती मांगी। परिवार ने जैसे-तैसे पैसे का इंतजाम करके दिए भी, लेकिन इसके बावजूद इस दरिंदे का दिल नहीं पसीजा। उसने बेरहमी से नितिन के हाथ-पैर बांधे और उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

Related image1
Iran Hormuz Plan: क्या 7 दिन में खुलेगा होर्मुज? ट्रंप-शी की बैठक के बीच ईरान का बड़ा दांव
Related image2
Asian Games 2026: 26 सितंबर को भारत के कितने मेडल? Lakshya Sen, Kabaddi, Shooting समेत देखें पूरा शेड्यूल
35
Bihar Train Kidnapping: ट्रेन में बनाया यात्री को निशाना
Image Credit : X

Bihar Train Kidnapping: ट्रेन में बनाया यात्री को निशाना

परिवार की शिकायत के बाद बक्सर रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अपहरण और हत्या की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे डीएसपी कंचन कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी रोहित के बारे में सुराग मिला। इसके बाद टीम ने वाराणसी में उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रोहित ने नितिन को बांधकर चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की बात स्वीकार की।

45
Bihar Train Murder: 2024 में भी सामने आया था ऐसा मामला
Image Credit : X

Bihar Train Murder: 2024 में भी सामने आया था ऐसा मामला

पुलिस के मुताबिक, रोहित का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। जांच में पता चला कि 2024 में उसने बक्सर के दो लोगों को कथित तौर पर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। हालांकि, दोनों की जान बच गई थी। इस मामले में रोहित को दोषी ठहराया गया और जेल की सजा पूरी करने के बाद वह बाहर आया था।

55
Train Crime: पुलिस पहचान बदलकर करता था शिकार
Image Credit : X

Train Crime: पुलिस पहचान बदलकर करता था शिकार

रेलवे डीएसपी कंचन कुमारी के मुताबिक, आरोपी अपने शिकार का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग पहचान का इस्तेमाल करता था। वह कभी खुद को पुलिस अधिकारी तो कभी GRP या STF कर्मचारी बताता था। पुलिस का कहना है कि नितिन के मामले में सिगरेट पीने को लेकर उसे परेशान किया गया और बाद में परिवार से पैसे मांगे गए। फिरौती मिलने के बाद उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी को आदतन अपराधी बता रही है और उसके खिलाफ पहले से दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है। मामले में जल्द सुनवाई की तैयारी की जा रही है।

‘Psycho killer’ arrested in Varanasi for allegedly throwing youths off moving trains.

Rohit Tiwari, alias Guddu Tiwari, was arrested from Mohansarai near Varanasi following an investigation based on CCTV footage, mobile location tracking and other technical evidence, police… pic.twitter.com/EsSza2AxYD

— News Arena India (@NewsArenaIndia) September 24, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
बिहार अपराध समाचार
बिहार समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Puri Weather News: ओडिशा में भारी बारिश से हाहाकार, खोरधा में घरों में घुसा पानी, पुरी में समुद्र स्नान पर रोक
Recommended image2
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का कहर, लखनऊ-प्रयागराज-कानपुर में स्कूल बंद, कई जिलों में अलर्ट
Recommended image3
Asian Games 2026: 26 सितंबर को भारत के कितने मेडल? Lakshya Sen, Kabaddi, Shooting समेत देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image4
Air Force One: ट्रंप के विमान से CNN बाहर, Air Force One में जगह न मिलने पर फिर बढ़ा विवाद
Recommended image5
Delhi Voter ID: दिल्ली में 27 सितंबर को लगेगा स्पेशल वोटर कैंप, अब तक आए 1.21 लाख फॉर्म
Related Stories
Recommended image1
Iran Hormuz Plan: क्या 7 दिन में खुलेगा होर्मुज? ट्रंप-शी की बैठक के बीच ईरान का बड़ा दांव
Recommended image2
Asian Games 2026: 26 सितंबर को भारत के कितने मेडल? Lakshya Sen, Kabaddi, Shooting समेत देखें पूरा शेड्यूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved