बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक वीडियो जारी कर 7 पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया है। सैनिक वीडियो में खुद को आर्मी का बताते हुए मदद मांग रहे हैं। BLA ने 22 फरवरी तक कैदी अदला-बदली के लिए पाकिस्तान सरकार को अल्टीमेटम दिया है।

Pakistani Soldiers Hostages BLA: पाकिस्तान के उग्रवादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सैनिकों की नाक में दम कर रखा है। हाल ही में बीएलए ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कुछ पाकिस्तानी सैनिक सरकार से मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में एक सैनिक रोते हुए कहता है कि उसने पाकिस्तान के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया, लेकिन आज सेना उसे दुत्कार रही है। सैनिक कहता है, मेरे पास पाकिस्तानी सेना का ID कार्ड है, फिर क्यों कहा जा रहा है कि मैं पाकिस्तानी सैनिक नहीं हूं।

BLA ने वीडियो जारी कर पाकिस्तान को दी सीधी चुनौती

इस वीडियो को BLA के ऑफिशियल चैनल ‘हक्काल’ पर जारी किया गया है। बीएलए की ओर से जारी किया गया यह वीडियो पाकिस्तानी सेना को सीधी चुनौती है, जिसने कहा था कि हमारा कोई भी सैनिक न तो लापता है और ना ही किसी उग्रवादी संगठन की कैद में हैं। बता दें कि बलोच आर्मी ने इन सैनिकों को 14 फरवरी को पकड़ा है। इनकी रिहाई के बदले बीएलए अपने लड़ाकों को छोड़ने की बात कह चुकी है। साथ ही पाकिस्तान सरकार को इसके लिए 22 फरवरी तक का समय दिया है।

Scroll to load tweet…

वीडियो में रोते-गिड़गिड़ाते दिख रहे पाकिस्तानी सैनिक

वीडियो में पाकिस्तान का एक सैनिक अपने सीनियर अधिकारियों से अपील करते हुए कहता है, हमें भर्ती किया गया, जरूरी दस्तावेज दिए गए और अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया। ऐसे में अब हमें अपना जवान मानने से पाकिस्तान आखिर क्यों इनकार कर रहा है। बीएलए ने साफ कहा है कि 22 फरवरी तक अगर हमारे लड़ाकों को नहीं छोड़ा गया तो इन सैनिकों को फांसी पर लटका देंगे।

क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी?

BLA बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहा है बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) एक संगठन है, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की आजादी के लिए लड़ रहा है। बीएलए की स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई और इसे कई देशों द्वारा आतंकी संगठन भी घोषित किया गया है। BLA का दावा है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों को पाकिस्तान चीन समेत दूसरे देशों को दे रहा है। इससे बलूच लोग वंचित हो रहे हैं। बीएलए को उसके गुरिल्ला युद्ध से लड़ने के लिए भी जाना जाता है, जिसमें छुपकर हमला करते हैं और भाग जाते हैं।