Bulandshahr Triple Murder Case : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी आज पुलिस एनकाउंटर में मार गया। आरोपी ने अपने ही जन्मदिन पर ऐसा खतरनाक खूनी खेल खेला था कि तीन दोस्तों को गोली मारकर हत्या कर दी थी।  इस तेहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपनी ही जन्मदिन पार्टी में 3 दोस्तों की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी जीतू सैनी (30) एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। आखिरकार अब पुलिस की गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई। बता दें कि इस ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया था। तीनों मृतकों के परिवार योगी सरकार से खून के बदले खून की मांग यानि उसे फांसी देने की मांग की थी। बता दें कि दो दिन पहले इस हत्याकांड में दूसरे आरोपी मयंक सैनी का हाफ एनकाउंटर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने जब पुलिस पर बरसा दीं गोलियां

दरअसल, एनकाउंटर का यह पूरा मामला बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाकर रोड का है। जहां आज गुरुवार सुबह 5 का है। जब ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी स्कूटी से जा रहा था, जैसे ही पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और उसे तीन गोलियां लग गईं। उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हो गए।

केक की वजह से बर्थडे बॉय ने कर दिए थे 3 मर्डर

बता दें कि यह पूरा मामला 25 अप्रैल रात करीब 12 बजे का है। जहां RJS फिटनेस जिम में एनकाउंटर में ढेर हुए आरोपी जीतू सैनी ने अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। इसी दौरान जीतू के चेहरे पर दोस्त अमरदीप ने केक लगा दिया था। इस पर जीतू भड़क गया और कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते आरोपी ने बंदूक निकाली और गोलियां बरसा दीं। जो भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) लगीं और तीनों की मौत हो गई।

योगी जी ने 'खून के बदले खून' का इंसाफ किया

तीनों दोस्तों की हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का महौल बन गया था। जिले भर की पुलिस मौके पर पहुंची और तैनात कर दिया गया। वहीं मृतकों के परिजनों में किसी की बहन तो किसी पत्नी ने योगी सरकार से आरोपी जीतू के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। महिलाओं ने कहा था, योगी जी हमे खून के बदले खून चाहिए और उसके घर पर बुलडोजर चला दीजिए। अब जब आरोपी एनकाउंटर में ढेर हो गया तो अरमदीप की बहन ने कहा-मैं योगी जी को कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं, जिन्होंने हमें इंसाफ दिलाया। मैंने मांग की थी कि खून के बदले खून चाहिए वह उन्होंने पूरा कर दिया।

कौन था एनकाउंटर में मारा गया जीतू सैनी

बता दें कि अपने ही तीन दोस्तों का कत्ल करने वाला मृतक जीतू सैनी का रिश्ता राजनीति से रहा है। वह 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका था। वर्तमान में वो अभी जिम में ट्रेनर भी था। उसके दो बच्चे हैं- बेटा कान्हा 8 साल का है, जबकि बेटी एलिश 6 साल की है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। जिनकी जांच चल रही थी।