India 80th Independence Day: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुबई का मशहूर बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंगों- केसरिया, सफेद और हरे में जगमगा उठा। इस शानदार नज़ारे को देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई।
India Independence Day 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न देश की सीमाओं से बाहर भी देखने को मिला। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर और दुबई के बुर्ज खलीफा को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। इन प्रतिष्ठित स्थलों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी ने भारत की राष्ट्रीय भावना को खास अंदाज में प्रदर्शित किया।
तिरंगे के रंगों से जगमगाया बुर्ज खलीफा
दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंगों से सजाया गया। इस खास नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी, UAE के स्थानीय लोग और पर्यटक वहां जुटे।
भारतीय समुदाय ने मनाया खास जश्न
बुर्ज खलीफा पर तिरंगे की रोशनी ने UAE में रहने वाले भारतीयों के बीच खास उत्साह पैदा किया। लोगों ने इस ऐतिहासिक नजारे की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए। इस दौरान कई लोगों ने भारत के समर्थन में नारे भी लगाए।
Times Square पर फहराया गया तिरंगा
न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर भी भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। एक कार्यक्रम में भारत के कॉन्सुल जनरल बिनय श्रीकांत प्रधान ने तिरंगा फहराया। यह कार्यक्रम Federation of Indian Associations (FIA) की ओर से आयोजित किया गया था।
भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने लिया हिस्सा
इस समारोह में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग और भारत के मित्र शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाली कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। इस मौके पर भारत और अमेरिका के मजबूत संबंधों को भी रेखांकित किया गया।
लोगों ने कैमरे में कैद किया खास नजारा
बुर्ज खलीफा और टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगे के रंगों में रोशनी देख लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकाल लिए। बड़ी संख्या में लोगों ने तस्वीरें और वीडियो बनाए और बाद में इन्हें सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। विदेशों में भारत के इस खास जश्न ने लोगों का ध्यान खींचा।
UAE में रहते हैं करीब 45 लाख भारतीय
UAE दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं। भारतीय दूतावास के अनुसार, UAE में करीब 45 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय संगठनों और सामुदायिक समूहों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए।


