MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Canada School Shooting: टम्बलर रिज के स्कूल में फायरिंग, 10 की मौत , क्या था हमलावर का मकसद?

Canada School Shooting: टम्बलर रिज के स्कूल में फायरिंग, 10 की मौत , क्या था हमलावर का मकसद?

Tumbler Ridge shooting: क्या स्कूल अब भी सुरक्षित हैं? कनाडा के टम्बलर रिज में हुई भीषण गोलीबारी ने 10 जिंदगियां छीन लीं। हमलावर की मौत, दूसरे शूटर की आशंका और इमरजेंसी अलर्ट-आखिर स्कूल के अंदर क्या हुआ, कौन था जिम्मेदार?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 11 2026, 08:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Canada Gun Violence: कनाडा के टम्बलर रिज शहर में मंगलवार दोपहर जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक स्कूल के अंदर अचानक गोलियां चलने लगीं। कुछ ही मिनटों में स्कूल पढ़ाई की जगह मातम का केंद्र बन गया। इस कनाडा स्कूल शूटिंग में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

27
Image Credit : X

दोपहर 1:20 बजे स्कूल में आखिर क्या हुआ?

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक, दोपहर करीब 1:20 बजे उन्हें स्कूल में एक्टिव शूटर की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, एंबुलेंस और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्कूल और आसपास के इलाके को घेर लिया गया ताकि किसी और को नुकसान न पहुंचे।

Related Articles

Related image1
40 सेकंड के वीडियो ने कर दिया Canada का कबाड़ा? भारतीय ने खोल दी पोल
Related image2
MBA in Canada Fees: कनाडा में एमबीए करने का कुल खर्च कितना आता है?
37
Image Credit : X

क्या हमलावर ने खुद को गोली मारी?

पुलिस ने पुष्टि की है कि एक संदिग्ध की मौत हो चुकी है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसकी मौत खुद को लगी गोली से हुई। हालांकि, इस मामले में अभी भी कई सवाल बने हुए हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या वह अकेला था या घटना में कोई दूसरा शूटर भी शामिल था।

47
Image Credit : X

दूसरे शूटर की खबरें क्यों आईं?

घटना के शुरुआती घंटों में पुलिस को कई तरह की सूचनाएं मिलीं। पहले अलर्ट में एक महिला संदिग्ध का भी ज़िक्र किया गया था, जो भूरे रंग के कपड़े पहने हुई थी। स्टाफ सार्जेंट क्लार्क ने बताया कि ऐसी घटनाओं में शुरुआत में काफी अफरा-तफरी रहती है और कई रिपोर्ट्स सामने आती हैं, जिन्हें बाद में वेरिफाई किया जाता है।

57
Image Credit : X

पूरे इलाके में इमरजेंसी अलर्ट क्यों भेजा गया?

दोपहर 2 बजे के बाद पूरे टम्बलर रिज इलाके में मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा गया। लोगों से कहा गया कि वे सुरक्षित जगह पर रहें, घरों के दरवाजे बंद रखें और बाहर न निकलें। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से लोगों को बचाया जा सके।

67
Image Credit : X

घायलों का इलाज कहां और कैसे हो रहा है?

नॉर्दर्न हेल्थ के मुताबिक, टम्बलर रिज हेल्थ सेंटर को कोड ऑरेंज पर रखा गया है। इसका मतलब है कि अस्पताल में बड़े पैमाने पर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है। अस्पताल में सीमित प्रवेश लागू कर दिया गया है और मेडिकल स्टाफ पूरी तरह अलर्ट पर है।

77
Image Credit : X

जांच अब किस दिशा में बढ़ेगी?

फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। RCMP का कहना है कि वे घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं—कितने लोग प्रभावित हुए, शूटर ने अकेले काम किया या किसी की मदद ली, और हथियार कहां से आया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
क्राइम न्यूज
कनाडा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mumbai Teen Murder: क्या 19 साल की लड़की के लिए प्यार बना ज़हर? जलन, गुस्सा और साजिश की खौफनाक कहानी
Recommended image2
Delhi Manhole Death: खुले मैनहोल ने ली एक और ज़िंदगी, दिल्ली में 5 दिन में दूसरी दर्दनाक मौत
Recommended image3
Epstein Files खुलासा: कौन हैं वो 6 ताकतवर नाम जिन्हें DOJ ने जानबूझ कर छिपाया?
Recommended image4
UP Weather Forecast: सुबह कोहरा, खराब एयर क्वालिटी और 24-27°C तक तापमान, क्या गर्मी के लिए तैयार हैं आप?
Recommended image5
Gurgaon Weather: क्या गुरुग्राम में आ गई गर्मी, आज 26°C तक तापमान! सुबह धुंध और एयर क्वालिटी अलर्ट
Related Stories
Recommended image1
40 सेकंड के वीडियो ने कर दिया Canada का कबाड़ा? भारतीय ने खोल दी पोल
Recommended image2
MBA in Canada Fees: कनाडा में एमबीए करने का कुल खर्च कितना आता है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved