PM मोदी और CM विजय ने चेन्नई मेट्रो में साथ सफर क्यों किया? मेट्रो फेज-2 के उद्घाटन के साथ तमिलनाडु को मिली 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात। सड़क, रेलवे, बंदरगाह और साइंस के क्षेत्र में क्या-क्या बदलेगा?

PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु दौरे के दौरान रविवार को चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण (पूनामल्ली-वडापलानी हिस्से) का उद्घाटन किया। लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने इस सेक्शन के शुरू होने के बाद पीएम मोदी ने पोरुर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी उनके साथ मौजूद रहे।

Scroll to load tweet…

Tamil Nadu Highway & Railway Projects: सड़क और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला नया विस्तार

  • नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स: पीएम मोदी ने करीब 3,700 करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें NH-744 का वडुगापट्टी-थेरकुवेंगनल्लूर सेक्शन और NH-744A का मदुरै रिंग रोड सेक्शन शामिल है। इसके अलावा, NH-83 पर तिरुवरुर बाईपास का शिलान्यास किया गया।
  • रेलवे प्रोजेक्ट्स: 750 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें कराइकल-पेरालम रेल लाइन और कोयंबटूर में तीन रेल फ्लाईओवर शामिल हैं।
  • अमृत भारत स्टेशन: योजना के तहत पलानी, वेल्लोर कैंट, अंबासमुद्रम, परमाकुडी और नमक्कल रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का भी उद्घाटन हुआ।
Scroll to load tweet…

Port & Energy Sector Updates: समुद्री और औद्योगिक क्षमता में बढ़ोतरी

  • चेन्नई व वीओसी पोर्ट: चेन्नई बंदरगाह पर नए स्टोरेज यार्ड, क्रूज टर्मिनल और सीफेरर्स क्लब का उद्घाटन हुआ। वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट पर आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।
  • मनाली रिफाइनरी प्रोजेक्ट: चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) की मनाली रिफाइनरी में 1,620 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक्स (LOBS) प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया।

IIT Madras & School Event: मेडिकल साइंस और शिक्षा के क्षेत्र में कदम

  • सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर: पीएम मोदी ने आईआईटी मद्रास में इस एडवांस सेंटर को राष्ट्र को समर्पित किया, जो इंसानी दिमाग का 3D एटलस और स्ट्रोक रिसर्च (C-STROKE) पर काम करेगा।
  • जयगोपाल गारोडिया स्कूल: इसके अलावा प्रधानमंत्री चेन्नई के जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल के गोल्डन जुबली समारोह में भी शामिल हुए।