MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Gwadar Port: चीन के लिए गले की फांस क्यों बन गया पाकिस्तान का ग्वादर? जानें पूरी कहानी

Gwadar Port: चीन के लिए गले की फांस क्यों बन गया पाकिस्तान का ग्वादर? जानें पूरी कहानी

पाकिस्तान का Gwadar Port चीन के CPEC का अहम हिस्सा है, लेकिन सुरक्षा संकट, कमजोर कारोबार, स्थानीय विरोध और बढ़ती लागत चीन के लिए चुनौती बन रहे हैं। जानिए क्यों ग्वादर चीन के लिए चुनौती बन रहा है। आखिर बीजिंग की रणनीति पर क्यों सवाल उठ रहे हैं?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 29 2026, 03:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मलक्का का विकल्प बना ग्वादर, अब चीन के लिए क्यों मुश्किल?
Image Credit : X

मलक्का का विकल्प बना ग्वादर, अब चीन के लिए क्यों मुश्किल?

Gwadar Port Crisis: चीन ने पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को अरब सागर तक पहुंचने और मलक्का जलडमरूमध्य के विकल्प के तौर पर बेहद उम्मीदों के साथ विकसित किया था। इसे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का सबसे अहम हिस्सा माना गया था। लेकिन एक दशक से अधिक का समय बीत जाने के बाद, यह प्रोजेक्ट बीजिंग के लिए फायदे की जगह एक भारी आर्थिक और रणनीतिक बोझ बन चुका है। ज़बरदस्त विद्रोह, कमर्शियल गतिविधियों की कमी और सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चुनौतियों ने चीन की नींद उड़ा दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Gwadar Port और CPEC: चीन की रणनीतिक उम्मीद
Image Credit : X

Gwadar Port और CPEC: चीन की रणनीतिक उम्मीद

चीन का मूल प्लान अपने शिनजियांग प्रांत को ग्वादर से जोड़ने का था, ताकि व्यापार के लिए एक सुरक्षित जमीनी रास्ता मिल सके। हालांकि, भूगोल इसके आड़े आ रहा है। शिनजियांग से ग्वादर का रास्ता दुनिया के सबसे दुर्गम इलाकों से होकर गुजरता है। काराकोरम हाईवे को 4,600 मीटर से ज्यादा ऊंचाई और खतरनाक मौसम, भूस्खलन व हिमस्खलन का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि भारी मात्रा में कंटेनर ट्रैफिक और बड़े पैमाने पर समुद्री शिपिंग का विकल्प यह जमीनी रास्ता कतई नहीं बन सकता है।

Related Articles

Related image1
FBI Most Wanted List: गोल्डी बराड़ से क्रिप्टोक्वीन तक, कौन हैं ये 10 भगोड़े?
Related image2
Sultanpur Murder: स्कूल कैंपस में हेडमास्टर दंपती की हत्या, कुल्हाड़ी-फावड़ा बरामद, पुलिस ने क्या कहा?
35
बलूच विद्रोह और सुरक्षा का बड़ा खतरा
Image Credit : X

बलूच विद्रोह और सुरक्षा का बड़ा खतरा

ग्वादर पोर्ट पर मंडराता सबसे बड़ा खतरा बलूचिस्तान के हालात से जुड़ा है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और अन्य विद्रोही गुट लगातार चीनी हितों, इंजीनियरों और काफिलों को निशाना बना रहे हैं। BLA की मजीद ब्रिगेड अब पारंपरिक हमलों से आगे बढ़कर घातक आत्मघाती हमलों को अंजाम दे रही है। स्थिति यह है कि पाकिस्तान को चीनी कर्मियों की सुरक्षा के लिए भारी फौज तैनात करनी पड़ रही है, जिससे इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत बेहिसाब बढ़ चुकी है। 60 अरब डॉलर के इस निवेश पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

45
Gwadar Port में कारोबार की रफ्तार क्यों धीमी?
Image Credit : X

Gwadar Port में कारोबार की रफ्तार क्यों धीमी?

किसी बड़े पोर्ट को सफल बनाने के लिए पर्याप्त कार्गो, शिपिंग कंपनियां और आसपास मजबूत औद्योगिक गतिविधि जरूरी होती है। Lowy analysis के मुताबिक ग्वादर में इन मोर्चों पर अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। दुबई, सलालाह और कराची जैसे स्थापित क्षेत्रीय हब की तुलना में ग्वादर को पर्याप्त कार्गो आकर्षित करने में मुश्किल हो रही है। आसपास प्रस्तावित Special Economic Zones में भी गतिविधि उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी है।

55
कमर्शियल विफलता और मलक्का का विकल्प नहीं बन पाना
Image Credit : X

कमर्शियल विफलता और मलक्का का विकल्प नहीं बन पाना

व्यापारिक नजरिए से भी ग्वादर पोर्ट अपनी क्षमता साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहा है। दुबई, कराची और सलालाह जैसे स्थापित हब के मुकाबले ग्वादर में कमर्शियल एक्टिविटी न के बराबर है। इसके अलावा, जानकारों का मानना है कि ग्वादर कभी भी मलक्का जलडमरूमध्य का असली विकल्प नहीं बन सकता, क्योंकि हजारों किलोमीटर लंबे मुश्किल जमीनी रास्तों से तेल और सामान ढोना बहुत महंगा और जोखिम भरा सौदा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
पाकिस्तान
चीन
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चीन से अमेरिका तक पहुंची हनुमान चालीसा! बच्चे को चुप कराने के लिए चीनी बिजनेस वुमन का जुगाड़
Recommended image2
FBI Most Wanted List: गोल्डी बराड़ से क्रिप्टोक्वीन तक, कौन हैं ये 10 भगोड़े?
Recommended image3
Punjab Bribery Case: ₹50 हजार रिश्वत लेते महिला SHO गिरफ्तार, कैमरे के सामने हंसते हुए निकली बाहर
Recommended image4
Now Playing
29 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: कुशीनगर में टूटा नारायणी नदी का बांध, भागने को मजबूर हुए लोग
Recommended image5
Now Playing
IAS दिव्या मित्तल ने खुद बताई इस्तीफे की वजह, एक के बाद एक कई घटनाओं का किया जिक्र
Related Stories
Recommended image1
FBI Most Wanted List: गोल्डी बराड़ से क्रिप्टोक्वीन तक, कौन हैं ये 10 भगोड़े?
Recommended image2
Sultanpur Murder: स्कूल कैंपस में हेडमास्टर दंपती की हत्या, कुल्हाड़ी-फावड़ा बरामद, पुलिस ने क्या कहा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved