चीन की एक महिला अपने 6 महीने के समोयेड कुत्ते को डॉग स्कूल भेजने के लिए चर्चा में है। व्यस्तता के कारण वह ट्रेनिंग पर हर महीने 12,000 युआन (₹1.6 लाख) खर्च कर रही है। इस पैकेज में ट्रेनिंग, सोशल इवेंट्स और स्कूल बस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

चीन की एक महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वजह है उसका अपने 6 महीने के समोयेड नस्ल के कुत्ते को एक डॉग स्कूल में भेजना। अपने बिज़ी शेड्यूल की वजह से उसने कुत्ते की ट्रेनिंग के लिए यह कदम उठाया, जिस पर वह हर महीने 12,000 युआन (करीब 1।6 लाख रुपये) खर्च कर रही है। महिला ने जो पैकेज चुना है, उसमें कुत्ते की जांच, बिहेवियर ट्रेनिंग, सोशल इवेंट्स और यहां तक कि उसे लाने-ले जाने के लिए स्कूल बस की सुविधा भी शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम ताओताओ है। वह 1990 के दशक की पीढ़ी से है और शंघाई में रहती है। उसने 'कवर न्यूज़' को बताया, "मैं आमतौर पर काम में बहुत बिज़ी रहती हूं और मेरे पास उसके साथ रहने के लिए ज़्यादा समय नहीं होता।" इसी वजह से उसने अपने 6 महीने के समोयेड को ट्रेनिंग के लिए डॉग किंडरगार्टन में भर्ती कराया।

ताओताओ के मुताबिक, इस सर्विस का खर्च महीने का 12,000 युआन (करीब 1।58 लाख रुपये) है। इसमें 188 युआन रोज़ाना बोर्डिंग, 368 युआन पेरेंट-चाइल्ड सेशन और स्कूल बस पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ सर्विस शामिल है। खाने का चार्ज अलग से लिया जाता है।

यह स्कूल कुत्तों के लिए एक कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस देता है। इसमें पर्सनैलिटी असेसमेंट, बिहेवियरल ट्रेनिंग, रोज़ाना साफ-सफाई, हेल्थ चेक-अप और दूसरे पालतू जानवरों के साथ घुलने-मिलने का मौका दिया जाता है। पालतू जानवरों के मालिक ऑनलाइन रियल टाइम में अपने पेट्स को देख भी सकते हैं। शंघाई के एक क्रिएटर चेन ने बताया कि ऐसी सर्विसेज़ की बहुत ज़्यादा डिमांड है और रजिस्ट्रेशन के लिए दो से तीन हफ्ते तक का इंतज़ार करना पड़ता है। इस सेंटर में ऑफ-सीज़न के दौरान 20 से 30 कुत्ते रहते हैं, लेकिन चीनी न्यू ईयर जैसे पीक टाइम में यह संख्या 100 से ज़्यादा हो जाती है।

सोशल मीडिया पर आ रहे अलग-अलग कमेंट्स?

एक यूज़र ने पूछा, “अपने पालतू जानवर की ट्यूशन फीस भरने के लिए आपको कितना कमाना पड़ता होगा? वे काफी अमीर होने चाहिए।” एक दूसरे शख्स ने कहा, "कुछ लोग तो यह देखकर भड़क जाएंगे। वे तो अपने बच्चे के किंडरगार्टन पर भी एक सेमेस्टर में 12,000 युआन खर्च नहीं करेंगे।"

एक तीसरे यूज़र ने कमेंट किया, “मैंने एक बार शेन्ज़ेन में एक पालतू जानवर के मालिक को सिर्फ अपने कुत्ते को घुमाने के लिए किसी को हर महीने 5,500 युआन (करीब 66,000 रुपये) देते देखा था, और मैं हैरान रह गया था। गरीबी सच में मेरी कल्पना को सीमित कर देती है।”