Feng Shui Fu Dog Tips: फेंगशुई में ऐसे अनेक शो-पीस हैं जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिविटी बढ़ती है और शुभ फल मिलते हैं। ऐसा ही एक शो-पीस है फु डॉग। दिखने में थोड़ा शेर और थोड़ा कुत्ते जैसा होता है। इसे घर में रखने के कईं फायदे हैं।

Feng Shui Fu Dog Benefits: घर के वास्तु दोष को सुधारने के लिए फेंगशुई के शो-पीस और गैजेट्स का उपयोग खास तौर पर किया जाता है। ये शो-पीस पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी पर काम करते हैं। पॉजिटिव एनर्जी हमारे लिए शुभ रहती हैं, वहीं निगेटिव एनर्जी से हमें कई प्रकार का नुकसान हो सकता है। फेंगशुई का फु डॉग भी पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक है। इसे घर, ऑफिस, दुकान आदि स्थानों पर रखने के कईं शुभ फल मिलते हैं। आगे जानिए फु डॉग के 10 फायदे…

ये भी पढ़ें-
Mole Astrology: हथेली के 10 तिल, जानें इनमें कौन-सा शुभ और कौन-सा अशुभ?

1. फु डॉग दिखने में यह शेर और कुत्ते जैसा होता है। फेंगशुई के अनुसार ये निगेटिव एनर्जी दूर करता है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाता है। इसे हमेशा जोड़े में रखना चाहिए
2. फु डॉग को घर, ऑफिस, दुकान कहीं पर भी रख सकते हैं। सभी स्थानों पर ये समान रूप से काम करता है।
3. मैटल से बनी फु डॉग की मूर्ति अच्छी होती है, लेकिन अगर ऐसी मूर्ति न मिले तो आप फाइबर या लकड़ी से बनी मूर्ति का भी उपयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब, क्या ये भारत में दिखेगा?

4. घर में लडाई-झगड़े को कम करने के लिए और सकारात्मकता का माहौल बनाने के लिए आपको अपने घर में फु डॉग का जोड़ा रखना चाहिए।
5. अगर आपको लगता है कि आपके बिजनेस को किसी की बुरी नजर लगी है तो फु डॉग की मूर्ति दुकान या ऑफिस के बाहर रखें। जिससे कि निगेटिव एनर्जी अंदर न प्रवेश कर पाए।
6. चीन के बहुत से ऐसे प्रख्यात स्मारक हैं, जिनके बाहर फु डॉग की प्रतिमा स्थापित रहती है, इसे चीनी परंपरा का निर्वाहक माना जाता है।
7. अगर आपके बिजनेस में बार-बार डाउन फॉल आ रहा हो तो इसे ऑफिस में रखने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
8. घर में मुख्य दरवाजे के पास फु डॉग की बड़ी प्रतिमा रखने से निगेटिव एनर्जी का प्रवाह रूक रूक जाता है।
9. अगर लव लाइफ में परेशानी आ रही है तो लाल रंग का फु डॉग बेडरूम में रखना चाहिए।
10. फु डॉग के शो-पीस को तिजोरी के ऊपर रखने से धन की आवक बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।