लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में पीएम मोदी को दूसरा सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता बताया गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि पीएम की नीतियों व वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका ने विश्व को प्रभावित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित लोवी इंस्टीट्यूट की Asia Power Index 2026 रिपोर्ट में पीएम मोदी को दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेताओं में स्थान मिलने की बात सामने आई है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने खुशी जताई है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते उन्हें इस पहचान पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की समावेशी सोच, गरीब कल्याण, विकास को प्राथमिकता और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका ने दुनिया के नेताओं को प्रभावित किया है। चिराग के मुताबिक, अलग-अलग देशों से प्रधानमंत्री को मिलने वाले सर्वोच्च सम्मान भी उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हैं। आखिर इस वैश्विक पहचान पर चिराग पासवान ने और क्या कहा? देखिए उनका पूरा बयान।















