ममता बनर्जी के घर पहुंची CID, आखिर क्या है अंदर की कहानी? आखिर किस दस्तावेज़ ने बढ़ा दी ममता की मुश्किलें? ममता दीदी दिल्ली में फिर क्यों उनके घर पहुंची जांच एजेंसी?
कोलकाता. ममता बनर्जी अपने राजनीतिक करियर के सबसे बुरे वक्त से गुजर रही हैं। एक तरफ जहां उनकी पार्टी टीएमसी से विधायक और सासंद उनसे दूर होते जा रहे हैं। दूसरी तरफ आज मंगलवार को CID की टीम उनके कालीघाट स्थित आवास पहुंची है। साथ में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। हालांकि ममता दीदी इस वक्त दिल्ली में हैं वह कल इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुई थीं। जो अभी तक लौटकर बंगाल नहीं पहुंची।

क्या खुलने वाला है बड़ा राज
- तृणमूल कांग्रेस (TMC के नेता कुणाल घोष ने मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की गैर-मौजूदगी में उनके घर पर पश्चिम बंगाल CID टीम के पहुंचने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे 'बदले की राजनीति' का मामला बताया है। घोष ने कहा कि CID का ऐसे समय पर आना जब पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में है'। उन्होंने आगे बताया कि CID ने उन्हें ममता के घर के अंदर नहीं जाने दिया। घोष ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि CID की टीम आखिर आई क्यों है।
- उन्होंने कहा, "हम इसकी निंदा करते हैं; हम सभी कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। सब जानते हैं कि वह अभी दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक और एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए गई हुई हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में यहां क्या हो रहा है? मैंने अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन CID इजाजत नहीं दे रही है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है कि जब ममता बनर्जी दिल्ली में हैं, तो उनके घर पर CID और केंद्रीय बल मौजूद हैं।"
- उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास कोई जानकारी नहीं है कि वे यहां क्यों आए हैं। जाहिर तौर पर, यह बदले की राजनीति का मामला हो सकता है।"
- बता दें कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल की अपराध जांच विभाग (CID) की एक टीम कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर पहुंची थी।
अभिषेक बनर्जी के घर भी आ चुकी है CID
- गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले में CID की एक टीम तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता अभिषेक बनर्जी के आवास पर भी गई थी।
- राज्य की CID ने TMC विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षरों की जांच के लिए पांच सदस्यों वाली एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
- अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक बनर्जी को पार्टी के पदाधिकारियों की नियुक्ति पर पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए पार्टी के मूल प्रस्ताव की कॉपी पेश करने के लिए कहा गया है।
- तृणमूल कांग्रेस (AITC) के सूत्रों ने बताया कि अभिषेक बनर्जी ने अपने वकील के जरिए एक औपचारिक पत्र भेजकर एजेंसी को जवाब दिया है।


