MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • जंतर-मंतर से संसद तक हंगामा, CJP के प्रदर्शन ने बदला माहौल... दिल्ली में दिनभर क्या-क्या हुआ?

जंतर-मंतर से संसद तक हंगामा, CJP के प्रदर्शन ने बदला माहौल... दिल्ली में दिनभर क्या-क्या हुआ?

NEET UG 2026 Protest: दिल्ली में CJP के 'संसद चलो' अभियान के दौरान जंतर-मंतर से संसद तक हंगामा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, आंसू गैस, हिरासत, मेट्रो स्टेशन बंद और संसद में भी NEET-UG 2026 पेपर लीक का मुद्दा गूंजा।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jul 20 2026, 04:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
जंतर मंतर से लेकर संसद मार्ग तक हंगामा
Image Credit : ANI

जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग तक हंगामा

दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' अभियान ने राजधानी की सियासत और सुरक्षा व्यवस्था दोनों को प्रभावित किया। कथित NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे और संसद की ओर कूच करने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह टकराव हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई, हल्का बल प्रयोग किया गया और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इसका असर संसद की कार्यवाही पर भी देखने को मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
संसद की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने रोका
Image Credit : ANI

संसद की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने रोका

प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बैरिकेड्स पार कर संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। पार्लियामेंट स्ट्रीट और शास्त्री भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। रैपिड एक्शन फोर्स और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि संसद परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया।

Related Articles

Related image1
उत्तराखंड में बारिश का कहर! अलकनंदा में डूबी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, डराने लगीं तस्वीरें
Related image2
संसद के बाहर प्रदर्शन हुआ हिंसक! अभिजीत दीपके की हिरासत पर दावे-प्रतिदावे, कई लोग घायल
37
अभिजीत दीपके को लेकर दावे और पुलिस का पक्ष
Image Credit : ANI

अभिजीत दीपके को लेकर दावे और पुलिस का पक्ष

इस बीच CJP ने दावा किया कि उसके संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने की बात से इनकार किया। दूसरी ओर, CJP ने बताया कि कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आग्रह पर अभिजीत दीपके ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। सोनम वांगचुक फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका अनशन जारी है।

47
मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को हुई परेशानी
Image Credit : ANI

मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को हुई परेशानी

प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पांच मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। राजीव चौक, पटेल चौक समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। कुछ प्रदर्शनकारी मेट्रो परिसर तक पहुंच गए और नारेबाजी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति नियंत्रित की।

57
संसद में भी गूंजा प्रदर्शन का मुद्दा
Image Credit : ANI

संसद में भी गूंजा प्रदर्शन का मुद्दा

संसद का मानसून सत्र भी इस विवाद से अछूता नहीं रहा। विपक्ष ने कथित NEET-UG 2026 पेपर लीक और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इसी बीच CJP प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

67
विपक्षी नेताओं का समर्थन, बातचीत के संकेत
Image Credit : ANI

विपक्षी नेताओं का समर्थन, बातचीत के संकेत

जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दूसरी ओर, CJP नेताओं ने कहा कि यदि सरकार औपचारिक बातचीत करना चाहती है तो संगठन इसके लिए तैयार है। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर केंद्रीय नेतृत्व विचार करेगा।

77
राजधानी में सुरक्षा बढ़ी, हालात पर प्रशासन की नजर
Image Credit : ANI

राजधानी में सुरक्षा बढ़ी, हालात पर प्रशासन की नजर

प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर और संसद मार्ग से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता थी। वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया। फिलहाल राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
BHEL ने रचा इतिहास, बनाया भारत का पहला स्वदेशी 1200 kV अल्ट्रा हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर
Recommended image2
झुकी नजरें, हाथ में फाइल...BJP सांसद बन पार्लियामेंट पहुंचे राघव चड्डा, सबके मन में एक ही सवाल?
Recommended image3
Now Playing
CJP Protest Lathicharge पर Rajya Sabha में जोरदार हंगामा, Kharge ने उठाया मुद्दा | Jantar Mantar
Recommended image4
Now Playing
Monsoon Session 2026: चंदा चोरी-पेपर लीक से CJP प्रोटेस्ट तक, खरगे ने चौतरफा घेरा 'मोदी साहब' को
Recommended image5
कौन थे अनुराग धनखड़? उनकी मौत की वजह क्या है, क्या जांच में मिला कोई सुराग
Related Stories
Recommended image1
उत्तराखंड में बारिश का कहर! अलकनंदा में डूबी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, डराने लगीं तस्वीरें
Recommended image2
संसद के बाहर प्रदर्शन हुआ हिंसक! अभिजीत दीपके की हिरासत पर दावे-प्रतिदावे, कई लोग घायल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved