Ladli Behna Yojana Update : मध्य प्रदेश की करोड़ों लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस बर रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को किश्त के रूप में बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं।

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश की करोड़ों लाडली बहनों के सम्मान में बड़ा तोहफ़ा दिया। उन्होंने घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना के तहत इस बार राखी के त्यौहार पर बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यह बढ़ा हुआ पैसा हर महीने मिलने वाली 1500 रुपए की किस्त के साथ आएगा।

जानिए कब आएगी अगस्त महीने की किस्त

दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले किए। जिसमे एक निर्णय लडली बहनों को लेकर भी हुआ। बता दें सीएम बुधवार यानि 19 जुलाई को मैहर के दौरे पर रहेंगे। यहां आयोजित राज्य स्तरीय एक कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 35 हजार महिलाओं के खातों में अगस्त महीने की किश्त ट्रांसफर करेंगे।

लाडली बहनों के खाते में अगस्त में कितना पैसा आएगा

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देने की सारी तैयारी कर ली है। यानि इस महीने टोटल 1750 रुपए की राशि भेजी जाएगी। महिला बाल विकास विभाग के लिए इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिसकी विभाग ने तैयारी भी कर ली हैं। 24 घंटे बाद लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के साथ उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाली सभी पात्र महिलाओं को भी यह 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। जिसे बुधवार को मैहर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक से कुल 2148 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। इस 250 रुपए के अतिरिक्त देने से सरकार पर सरकार पर 313 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

एमपी सरकार की ये गेमचेंजर योजना

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार खासकर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में लाडली बहना योजना को लॉन्च किया था। यह स्कीम एमपी सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना है। सियासत के जानकारों का कहना है कि इसी योजना की बदौलत बीजेपी के एमपी में सरकार बनी है। इस योजना के तहत राज्य सरकार रक्षाबंधन पर 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देकर बहनों को तोहफा देती है। मुख्यमंत्री अब तक 38वीं किस्त के रूप में बहनों को पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं।