CJP Controversy: NEET पेपर लीक और शिक्षा मुद्दों पर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी कैंपेन अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। दावा किया गया है कि इसे पाकिस्तान से सपोर्ट मिल रहा है। इसके करीब आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी ही हैं। जानिए क्या है विवाद और किसने ये दावा किया? 

Cockroach Janta Party Pakistan Connection: पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को लेकर बड़ा दावा किया गया है। मीम्स और मजेदार पोस्ट से शुरू हुआ यह डिजिटल कैंपेन अब देश की राजनीति का सबसे बड़ा अखाड़ा बन चुका है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस ऑनलाइन ग्रुप को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला दावा कर दिया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। बीजेपी का कहना है कि इस तथाकथित 'पार्टी' को हवा देने के पीछे भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाथ है। वहीं से इसे सपोर्ट मिल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CJP के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तान से हैं, केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इंटरनेट पर वायरल हो रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' को असली सपोर्ट भारत से मिल ही नहीं रहा है। इस डिजिटल ग्रुप के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में से करीब 49% यानी लगभग आधे लोग पाकिस्तान से हैं। उन्होंने दावा किया कि इस पेज को फॉलो करने वाले भारतीय केवल 9 परसेंट ही हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इस पर कई विपक्षी पार्टियों ने विरोध भी जताया है।

Scroll to load tweet…

CJP के फाउंडर का आरोप, 'हमारे सारे अकाउंट्स हैक'

दूसरी तरफ, इस पूरे कैंपेन को चलाने वाले अभिजीत दिपके का कहना है कि उनके आंदोलन को दबाने के लिए उनके सारे सोशल मीडिया हैंडल्स को निशाना बनाया जा रहा है। अभिजीत ने X पर दावा किया कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम, पार्टी का ऑफिशियल पेज और ट्विटर अकाउंट या तो हैक कर लिए गए हैं या उन्हें हटा दिया गया है। यहां तक कि उनकी वेबसाइट भी अब बंद हो चुकी है। फाउंडर का यह भी आरोप है कि पेपर लीक करने वाले असली दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार और प्रशासन इस व्यंग्य करने वाले (satirical) आंदोलन को रोकने में लगे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

Scroll to load tweet…

कॉकरोच जनता पार्टी क्या है?

कॉकरोच जनता पार्टी कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं है। यह एक डिजिटल और सटायर बेस्ड ऑनलाइन मूवमेंट बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर मीम्स और पोस्ट्स के जरिए बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दे उठा रहा था। खासतौर पर NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद यह कैंपेन काफी तेजी से वायरल हुआ।

कॉकरोच जनता पार्टी कैसे शुरू हुई और क्या है विवाद?

सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड शुरू हुआ था। दरअसल, पिछले एक हफ्ते में इस पेज ने देश में बेरोजगारी, शिक्षा नीति और NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर सरकार पर मीम्स के जरिए जमकर निशाना साधा, जिससे यह युवाओं के बीच तेजी से फैल गया। टीम का दावा था कि सिर्फ एक हफ्ते में उनके साथ 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके थे। इस ग्रुप ने हाल ही में देश में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़ा ऑनलाइन अभियान छेड़ रखा था।