- Home
- News
- हिट से भी नहीं मरेंगे ये कॉकरोच, सरकार के लिए हम कीड़े मकौड़े, हटकर हैं जंतर-मंतर की 10 तस्वीरें
हिट से भी नहीं मरेंगे ये कॉकरोच, सरकार के लिए हम कीड़े मकौड़े, हटकर हैं जंतर-मंतर की 10 तस्वीरें
CJP Protest Jantar Mantar : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ विरोध-प्रदर्शन खत्म हो गया। अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को एक सप्ताह का समय दिया है। अगर इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में युवा केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतेंगे।

जंतर-मंतर पर हुआ बवाल
NEET 2026 पेपर लीक और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में हुई गड़बड़ियों को लेकर शनिवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध में शामिल होने के लिए सीजेआई के फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचे थे।

सभी की एक ही मांग धर्मेंद्र प्रधान दो इस्तीफा
बता दें कि कॉकरोज जनता पार्टी की तरफ से बुलाए गए इस विरोध-प्रदर्शन में देशभर से युवा शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। सभी ने हाथों में पोस्टर और तखतियां पकड़ी हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने इस विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
हिट से भी नहीं मरेंगे ये कॉकरोच
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में शामिल होने पहुंचे कुछ युवा इस तरह की टी-शर्ट पहने हुए थे। जिसमें लिखा था, कॉकरोच कभी मरते नहीं। इसी दौरान एक युवक हिट लेकर पहुंचा था, जिसको सीजेआई के लोगों ने जंतर-मंतर से बाहर निकाल दिया। साथा ही कहा हम हिट से भी नहीं मरेंगे।
मेक इन इंडिया' मांगा 'लीक इन इंडिया' दे दिया
बता दें कि प्रदर्शन के दौरान युवा ज़ोर-ज़ोर से नारे लगा रहे थे, "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो। हमने 'मेक इन इंडिया' मांगा था, तुमने 'लीक इन इंडिया' दे दिया। हजारों की संख्या में छात्र भी नजर आए।
युवाओं का गुस्सा सातवे आसमान पर
कॉकरोज जनता पार्टी का यह विरोध-प्रदर्शन CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की अगुवाई में हुआ। जो आज इसी के लिए अमेरिका के बॉस्टन से नई दिल्ली आए हैं। जो कि फ्लाइट से उतरते ही एयरपोर्ट पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर की आत्मकथा हाथ में पकड़े नजर आए।
अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान को अल्टीमेटम
कॉकरोच जनता पार्टी का यह विरोधप-प्रदशर्न 5 घंटे तक जंतर-मंतर पर चला। इसके बाद आंदोलन शांत हो गया। लेकिन पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। अगले शनिवार को हम फिर जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करने आएंगे।
सोनम वांगचुक भी शामिल हुए
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के इस विरोध में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उनके साथ CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मौजूद थे। आशुतोष IIT कानपुर से पास आउट हैं। जो पहले लंदन में रहते थे।
जंतर मंतर पर 3 घंटे रहे अभिजीत दीपके
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 12 बजे के आसपास कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन हुआ और दोपहर- 3:00 बजे प्रदर्शन खत्म, अभिजीत गाड़ी से रवाना हो गए।
एयरपोर्ट से स्टेशन तक पुलिस-फोर्स तैनात
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, मुख्य रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और दिल्ली के बॉर्डर पॉइंट्स के साथ बाकी अन्य जगहों पर भी पुलिस-फोर्स के जवान मौजूद रहे। खासकर जंतर-मंतर पर तो सुरक्षा बढ़ा दी गई।
बेरोजगारों में भयानक गुस्सा
कॉकरोच जनता पार्टी के महासचिव रोहित पवार ने कहा-हमें देशभर से युवा और खासकर बेरोजगारों का सहयोग मिल रहा है। जिनके अंदर मौजूदा हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ भयानक गु्स्सा है। अगर युवाओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो इसके परिणाम भयानक होंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

