MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Colombia Plane Crash: 121 सवार, 60+ मौतें, सैन्य विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्यों गिरा?

Colombia Plane Crash: 121 सवार, 60+ मौतें, सैन्य विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्यों गिरा?

Colombia Plane Crash: क्या टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही C-130 क्रैश किसी बड़े तकनीकी फेलियर का संकेत है? 121 लोग सवार-60+ मौतें! क्या इंजन फेल हुआ या सिस्टम में छिपी है बड़ी चूक? जांच में क्या सामने आएगा असली सच?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Mar 24 2026, 07:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Colombia Plane Crash Mystery: कोलंबिया से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोमवार को प्यूर्टो लेगुइज़ामो इलाके में एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें कुल 121 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर सैनिक थे। हादसा उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हुआ, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कम से कम 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

27
Image Credit : X

टेकऑफ के तुरंत बाद हादसा-आखिर क्या हुआ आसमान में?

यह विमान हरक्यूलिस C-130 था, जो सेना के जवानों को एक शहर से दूसरे शहर ले जा रहा था। लेकिन जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, कुछ ही देर में उसमें तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट से करीब 2 किलोमीटर दूर एक खेत में गिर गया। दुर्घटना के बाद वहां काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था।

Related Articles

Related image1
Colombia Plane Crash: कोलंबिया में हादसा, प्लेन क्रैश में पांच राजनेताओं समेत एक पायलट की मौत
Related image2
Colombia Plane Crash: टेकऑफ के दौरान गिरा C-130 विमान, 100+ सैनिक सवार, 57 को जिंदा बचाया
37
Image Credit : X

राहत और बचाव-स्थानीय लोगों ने कैसे बचाई जानें?

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। कई लोगों ने अपने निजी वाहनों और मोटरसाइकिलों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्यूर्टो लेगुइज़ामो में सिर्फ दो छोटे क्लीनिक हैं, जहां पहले घायलों का इलाज किया गया और बाद में उन्हें बड़े शहरों में एयरलिफ्ट किया गया। सेना ने भी तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई घायलों को सुरक्षित निकाला।

47
Image Credit : X

क्या यह तकनीकी खराबी थी या कुछ और? बड़ा सवाल!

कोलंबियाई वायुसेना के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। विमान में चार इंजन होते हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी जल्दी सभी सिस्टम फेल होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

🇨🇴 At least 20 soldiers survived and 90 died in a military plane crash in Colombia, according to Blu Radio.

At least 90 soldiers died this Monday after a Colombian Air Force C-130 Hercules military aircraft crashed in the town of Puerto Leguízamo, in the department of Putumayo,… https://t.co/BV5goGdAEHpic.twitter.com/Yi0gycfsO9

— The Daily News (@DailyNewsJustIn) March 23, 2026

57
Image Credit : X

क्या हमले की आशंका है? सरकार ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री ने साफ किया है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे लगे कि विमान पर किसी विद्रोही गुट ने हमला किया था। यानी फिलहाल इसे दुर्घटना ही माना जा रहा है, लेकिन जांच जारी है और हर एंगल से मामले को देखा जा रहा है।

67
Image Credit : X

पुराना विमान या मेंटेनेंस की कमी? क्या है असली वजह?

यह विमान अमेरिका द्वारा 2020 में कोलंबिया को दिया गया था और 2023 में इसका ओवरहॉल भी किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ पुराने होने की वजह से यह हादसा नहीं हुआ होगा। असली कारण जानने के लिए गहराई से जांच जरूरी है-खासकर इंजन फेलियर या पायलट कंट्रोल सिस्टम पर।

77
Image Credit : X

राजनीति भी गरम-क्या बजट कटौती बनी कारण?

इस हादसे के बाद कोलंबिया की राजनीति भी गर्म हो गई है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सैन्य उपकरणों के आधुनिकीकरण की जरूरत पर जोर दिया है। वहीं विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने रक्षा बजट में कटौती की, जिससे विमानों की उड़ान कम हुई और पायलट्स का अनुभव घटा। यह हादसा पूरे देश के लिए गहरा सदमा है। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
दुर्घटना समाचार
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
INS विक्रांत-विक्र्रमादित्य पर तैनात होंगे नए ‘समुद्री शिकारी’! भारत बना रहा समुद्र का सबसे खतरनाक हथियार
Recommended image2
Now Playing
Rupee vs Dollar: पवन खेड़ा से लेकर अवधेश प्रसाद तक... गिरा रुपया तो विपक्ष ने दागे सवाल!
Recommended image3
Today Weather: दिल्ली-NCR से यूपी, एमपी तक मौसम का हाल, जानिए कहां साफ रहेगा आसमान और कहां बारिश
Recommended image4
Now Playing
Assam: एंबुलेंस-कंटेनर में भयानक टक्कर, उड़ गए परखच्चे-8 लोगों की स्पॉट पर मौत
Related Stories
Recommended image1
Colombia Plane Crash: कोलंबिया में हादसा, प्लेन क्रैश में पांच राजनेताओं समेत एक पायलट की मौत
Recommended image2
Colombia Plane Crash: टेकऑफ के दौरान गिरा C-130 विमान, 100+ सैनिक सवार, 57 को जिंदा बचाया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved