'दम है तो आओ मुझे पकड़ के दिखाओ', इस छोटे से देश ने ट्रंप को दी खुलेआम चुनौती
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने वेनेजुएला में अमेरिका के ऑपरेशन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुलेआम चुनौती दी है। पेट्रो ने अमेरिकी एक्शन की आलोचना करते हुए ट्रंप से कहा, "आओ मुझे पकड़ो। मैं तुम्हारा यहां इंतजार कर रहा हूं।"

मुझे गिरफ्तार करना, जगुआर को जगाने जैसा
गुस्तावो पेट्रो ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर वे (अमेरिका) हम पर बमबारी करते हैं, तो हमारे किसान पहाड़ों में गुरिल्ला बनने को तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा, अगर वे उस राष्ट्रपति को गिरफ्तार करते हैं जिसे देश का एक बड़ा हिस्सा प्यार और सम्मान करता है, तो वो जगुआर को जगाने जैसा होगा।
मुझे हथियार न उठाने की कसम तोड़नी पड़ेगी
गुस्तावो पेट्रो ने अपने एक बयान में ये भी कहा, मैंने कसम खाई थी कि मैं दोबारा हथियार नहीं उठाऊंगा, लेकिन अब ऐसा लगता है कि मुझे अपनी मातृभूमि के लिए फिर से ऐसा करना पड़ेगा। बता दें कि 90 के दशक में हथियार छोड़ने से पहले पेट्रो एक वामपंथी गुरिल्ला थे।
Colombia’s President Gustavo Petro appears to taunt U.S. President Donald Trump, saying, “Come get me, coward! I’m waiting for you here.” pic.twitter.com/Qk3MfsfsqO
— Geo View (@theGeoView) January 5, 2026
क्यों और कैसे बढ़ी कोलंबिया-अमेरिका में टेंशन
बता दें कि कोलंबिया और अमेरिका के बीच उस वक्त तनाव बढ़ गया, जब वेनेजुएला पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कोलंबिया को एक ऐसा आदमी चला रहा है जो अमेरिका को ड्रग्स बेचता है। ट्रंप ने कहा, कोलंबिया को एक बीमार आदमी चला रहा है, अमेरिका को कोकीन बेचना पसंद है। मैं बता रहा हूं कि वो ज्यादा समय तक ऐसा नहीं कर पाएगा।
अक्टूबर 2025 में अमेरिका ने लगाया था बैन
इससे पहले अमेरिका ने अक्टूबर 2025 में अवैध ड्रग्स व्यापार को लेकर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और उनके परिवार के सदस्यों पर प्रतिबंध लगा दिया था। बता दें कि ट्रम्प ने बिना सबूत दिए कोलंबियाई नेता पेट्रो पर ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है।
कोलंबिया कोकीन का सबसे बड़ा उत्पादक
अमेरिका ने कोलंबिया को उन देशों की लिस्ट से भी हटा दिया है, जिन्हें अमेरिका की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में सहयोगी के तौर पर सर्टिफाइड किया गया था। बता दें कि कोलंबिया दुनिया में कोकीन का सबसे बड़ा उत्पादक है। कोका का पौधा मुख्य रूप से तीन लैटिन अमेरिकी देशों पेरू, बोलीविया और कोलंबिया में उगाया जाता है।
मादुरो वाली गलती दोहरा रहे पेट्रो
बता दें, अगस्त 2025 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने भी ट्रंप को इसी तरह उन्हें आकर पकड़ने की चुनौती दी थी। मादुरो ने कहा था, आओ मुझे पकड़ो। मैं मिराफ्लोरेस में तुम्हारा इंतजार करूंगा। देर मत करना, कायर। इसी धमकी के बाद अमेरिका ने मादुरो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।
Nicolas Maduro had his chance — until he didn’t.
The Trump Admin will always defend American citizens against all threats, foreign and domestic. 🇺🇸🦅 pic.twitter.com/eov3GbBXf4— The White House (@WhiteHouse) January 4, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

