CPIM ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें एक प्रमुख नाम सबीना यास्मीन का है, जिनकी बेटी की राजनीतिक हिंसा में मौत हो गई थी। सूची में कई अन्य युवा और अनुभवी नेता भी शामिल हैं।

CPIM Candidates List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) का बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के 24 घंटे के अंदर ही लेफ्ट यानी CPIM ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट (CPM Candidates List 2026) जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं।

CPIM की कैंडिडेट लिस्ट का सबसे बड़ा चेहरा हैं सबीना यास्मीन। सबीना, 9 साल की तमान्ना खातून की मां हैं, जिनकी मौत कथित तौर पर कालीगंज उपचुनाव के दौरान तृणमूल की बमबाजी में हो गई थी। बताया जा रहा है कि सबीना लंबे समय से अपनी बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने की इच्छा भी जताई थी। अब वही सबीना लेफ्ट पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर रही हैं।

देखिए CPIM उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट (CPIM Candidates List 2026)

उत्तर बंगाल और मालदा क्षेत्र…

  • मैखलीगंज - कमल रॉय
  • माथाभांगा - खगेन बर्मन
  • शीतलकुची - नवदीप्ति अधिकारी
  • दिनहाटा - बिकाश मंडल
  • फालाकाटा - कमल किशोर रॉय
  • राजगंज - खरेंद्रनाथ रॉय
  • नक्सलबाड़ी - झड़ें रॉय
  • चाकुलिया - अमजद अली
  • हेमताबाद - तनुश्री दास
  • कालियागंज - हीरू बाला रॉय
  • इटाहार - सुदीप्त रॉय
  • बालुरघाट - अर्नब चौधरी
  • तपन - बप्पाई होरो
  • गाजल - क्षितिश सरकार
  • मालतीपुर - मेलानु होसेन
  • मानिकचक - देबज्योति सिन्हा
  • गंगारामपुर - बिप्लब बर्मन

दक्षिण बंगाल और कोलकाता क्षेत्र

  • तमलुक - नबेंदु गड़ा
  • मयना - स्वपन बर्मन
  • पटाशपुर - सैकत गिरि
  • रामनगर - अशोक कुमार माइति
  • कस्बा - दीपू दास
  • जादवपुर - बिकाश रंजन भट्टाचार्य
  • पानीहाटी - कलतान दासगुप्ता
  • श्यामपुर - असित बरन साउ
  • उदय नारायण पुर - षष्ठी माझी
  • उत्तरपाड़ा - मीनाक्षी मुखर्जी
  • श्रीरामपुर - नवनीता चक्रवर्ती
  • सोनारपुर दक्षिण - मोनालिसा सिन्हा
  • बेहाला पश्चिम - निहार भक्त
  • महेशतला - सायन बनर्जी
  • चौरंगी - संजय बसु
  • बेलियाघाटा - पारमिता रॉय
  • मानिकतला - मौसमी घोष
  • कामरहाटी - मानस मुखर्जी
  • नोयापाड़ा - गार्गी चटर्जी
  • खोरदा - देबज्योति दास
  • बिजपुर - देबाशीष रक्षित
  • दमदम उत्तर - दीपशिता धर
  • बरानगर - सायनदीप
  • दमदम - मयूख बिस्वास
  • राजारहाट न्यूटाउन - सप्तर्षि देब

मुर्शिदाबाद क्षेत्र…

  • कालीगंज - सबीना यास्मीन (तमान्ना की मां)
  • मुर्शिदाबाद - अब्दुल मान्नान
  • बेलडांगा - राजेश घोष