CM Rekha Gupta Joins Yoga at Neeli Jheel: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आसोला-भाटी की नीली झील किनारे सैकड़ों योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ, सक्रिय व जागरूक दिल्ली का संदेश दिया।

International Yoga Day 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक बार फिर लोगों को संतुलित जीवन की ओर लौटने का संदेश देता नजर आया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के आसोला-भाटी स्थित नीली झील के मनमोहक वातावरण में सैकड़ों योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नीली झील के प्राकृतिक परिवेश में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

यह भी पढ़ें: 6 अरब डॉलर और परमाणु जांच... आखिर अमेरिका ने ईरान के सामने क्या शर्त रखी है?

नीली झील पर जुटे जनप्रतिनिधि और योग साधक

योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक करतार सिंह तंवर समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए। प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक योग सत्र में हिस्सा लिया और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

स्वस्थ और जागरूक दिल्ली बनाने पर जोर

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास नागरिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यदि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, तो इससे एक स्वस्थ, ऊर्जावान और जागरूक दिल्ली के निर्माण को नई गति मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन का आयोजन न मानें, बल्कि इसे अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं।

यह भी पढ़ें: काशी के इस मस्जिद विवाद पर नाक अड़ा रहा था पाकिस्तान! मुसलमानों ने ही लगा दी फटकार