Delhi Crime News :दिल्ली में फिर हुई खौफनाक वारदात, हमलावर कौन? दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके को एक ही दिन में दो-दो हत्याओं से किसने दहलाया?दिल्ली में क्यों बढ़ रहा है 'चाकू गैंग' का आतंक? इस खून-खराबे के पीछे कौनसा गैंग?

Delhi Stabbing Case : देश की राजधानी दिल्ली में जिस तरह की क्राइम की घटनाएं सामने आ रही हैं उससे सड़कों पर चलने पर डर लगने लगा है। एक ही दिन में हुई दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तो वहीं लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों को लगने लगा है कि क्या अब दिल्ली सुरक्षित जगह नहीं बची है। बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली में दूसरा मर्डर हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  • दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि न्यू उस्मानपुर के भगत सिंह कॉलोनी में चाकूबाजी की एक और घटना हुई है। इस वारदात में 26 साल के एक युवक की जान चली गई। पुलिस जब मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची, तो युवक को जमीन पर मृत पाया। मृतक की पहचान दिल्ली के ब्रह्मपुरी के रहने वाले ललित के तौर पर हुई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए।

एक ही दिन में हुई चाकूबाजी की दूसरी घटना

  • पुलिस ने न्यू उस्मानपुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सुरागों पर काम करने और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। यह एक ही दिन में हुई चाकूबाजी की दूसरी घटना है। इससे पहले, न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के ही गौतम विहार में एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई थी।
  • आसपास के लोगों ने बताया कि उस मामले में तीन हमलावर स्कूटर पर आए थे और अंधेरे का फायदा उठाकर लड़के को चाकू मारा। इसके बाद वे इलाके के पीछे की तरफ से फरार हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने उस क्राइम सीन का भी दौरा किया था और मामले की जांच जारी है।