Delhi Murder Case IRS Officer Daughter : दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप-हत्या का आरोपी राहुल मीणा (19) के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी इस वारदात को अंजम देने से 8 घंटे पहले अपने एक दोस्त की पत्नी का रेप करके आया था। यानि उसने आठ घंटे के अंदर दो रेप और एक मर्डर किया है।
दिल्ली में आईआरएस अफसर की बेटी रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने बुधवार रात को अलवर जिले के राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बारे में जो खुलासे हो रहे हैं वह चौंकाने वाले हैं। वह महज 19 साल का है, लेकिन उसका दिमाग आपराधिक नेचर का है। तभी तो अधिकारी ने कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया था। लेकिन यह नहीं पता था कि वह एक दिन उनकी ही बेटी का कत्ल करके उनको जिंदगी भर का दर्द देकर जाएगा।
आरोपी की क्राइम कुंडली सुन दहल जाएंगे आप
दिल्ली और राजस्थान पुलिस ने आरोपी से की पूछताछ में पता चला है कि राहुल मीणा अलवर जिले के राजगढ़ में एक गांव का रहने वाला है। लेकिन कुछ समय पहले वह नौकरी करने के लिए दिल्ली गया था। उसके पिता भी सरकारी दफ्तर में काम करते हैं, जिनके कहने पर IRS अफसर ने से काम पर रख लिया। जिसके घर के देखरेख की जारी जिम्मेदारी थीं, लेकिन वह हिसाब में गड़बड़ी करने लगा था। एक दिन उसे रंगेहाथों पकड़ा तो अफसर ने राहुल को नौकरी से हटा दिया। बताया जाता है कि नौकरी से जाने के बाद वो पिछले महीने मार्च में वापस अपने गांव आ गया।
8 घंटे में 2 रेप और एक मर्डर
अलवर एसपी सुधीर चौधरी और राजगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा दिल्ली में वारदात को अंजाम देने से महज 8 घंटे पहले अपने एक दोस्त की पत्नी का रेप करके आया था। आरोपी और उसका एक दोस्त 21 अप्रैल को गांव के पास ही एक शादी में गए थे। लेकिन राहुल बीच शादी में कुछ बहाना बनाकर वापस अपने घर आ गया और रात को ही दोस्त के घर गया। जहां उसने दोस्त की पत्नी का रेप किया। फिर वो बाइक से दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर आया। जहां उसने एक एंबुलेंस लिफ्ट ली और सीधे दिल्ली पहुंच गया।
IRS अफसर की बेटी की हत्या का चौंकाने वाला सच
राहुल एंबुलेंस से लिफ्ट लेकर दिल्ली पहुंचा और यहां से वह सबसे पहले सुबह 5 से 6 बजे के बीच आईआरएस अधिकारी के घर गया। जहां उसने डुप्लिकेट चाबी से घर के अंदर एंट्री ली। आरोपी पहले यहां काम कर चुका था तो घर के सभी लोगों का रुटीन उसे पता था, कब कौन कहां जाता है। उसे पता था कि अफसर और उनकी पत्नी इस समय जिम गए होंगे। तभी वो ऐसे समय घर में घुसा। बताया जाता है कि आरोपी बायोमेट्रिक सेफ खोलने के लिए अफ़सर की बेटी के साथ की भयावह हरकत की।
ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में डूबे युवक ने रची साजिश
दिल्ली पुलिस और अलवर पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल ऑनलाइल गेमिंग का आदी था, वह गेम और सट्टे में काफी पैसे हार चुका था। उस पर कर्ज हो गया था। नौकरी भी चली गई थी। आरोपी के एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि आईआरएस अधिकारी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इस बात से वो बहुत परेशान और गुस्से में था। बस इसी बात का बदला लेने के लिए वह उनके घर गया था। लेकिन वह इस तरह की वारदात को अंजाम देगा यह किसी ने नहीं सोचा था। बस वो तो चोरी और लूट के उद्देशय से घर में घुसा था।


