Kolkata Pandal Collapse: कोलकाता में सप्तमी की शाम चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।
कोलकाता दुर्गा पूजा हादसा: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सप्तमी की शाम चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडाल में उमड़ी भीड़ के दबाव के बीच यह घटना हुई, जिसके बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी बीच भीड़ का दबाव बढ़ने से पंडाल का एक हिस्सा ढह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई।
घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभावित लोगों को घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पूजा आयोजकों ने भी स्थिति संभालने और घायलों की मदद करने के लिए तत्काल कदम उठाए।
पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल घायलों की सही संख्या और पंडाल का हिस्सा गिरने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
खबर अपडेट हो रही है...






