MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Delhi Gangrape Murder: एक टेम्पो और 50+ CCTV, किशोरी के कातिलों तक कैसे पहुंची पुलिस?

Delhi Gangrape Murder: एक टेम्पो और 50+ CCTV, किशोरी के कातिलों तक कैसे पहुंची पुलिस?

Delhi Minor Gangrape Murder: दिल्ली स्वरूप नगर इलाके में 17 साल की किशोरी का शव खेत में मिला तो पुलिस भी हैरान रह गई। आखिर उसकी हत्या से पहले क्या हुआ? 50+ CCTV और एक संदिग्ध टेम्पो ने खोला ऐसा राज, जिसने जांच की दिशा ही बदल दी।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 18 2026, 11:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
स्वरूप नगर में किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, कुत्तों ने नोचा शव
Image Credit : X

स्वरूप नगर में किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, कुत्तों ने नोचा शव

Delhi Minor Gangrape Murder: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में स्थित स्वरूप नगर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने के बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए शव को कुशक रोड के पास खुले खेतों में फेंक दिया। 13 सितंबर की सुबह जब स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। आलम यह था कि आवारा कुत्तों ने शरीर के कुछ हिस्सों को नोंच खाया था और लड़की का एक हाथ खेत में अलग पड़ा मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
टेम्पो में पी शराब, फिर चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट
Image Credit : X

टेम्पो में पी शराब, फिर चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, मृतका और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। वारदात वाले दिन आरोपियों ने एक टेम्पो के अंदर साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की और फिर दो चाकुओं से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने लड़की के गायब होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, क्योंकि उनका कहना था कि वह अक्सर बिना बताए चली जाती थी और कुछ दिनों में लौट आती थी। फोरेंसिक टीम को शुरुआत में शव की हालत देखकर यह तक पहचानना मुश्किल हो गया था कि वह किसी लड़की का है या लड़के का।

Related Articles

Related image1
US Green Card Rules: बदले ग्रीन कार्ड के नियम, भारतीय H-1B आवेदक जरूर जान लें ये 10 बड़ी बातें
Related image2
Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
35
50 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच से खुला राज
Image Credit : X

50 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच से खुला राज

इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने आसपास के करीब 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान रात के अंधेरे में एक संदिग्ध टेम्पो घूमता हुआ नज़र आया। शुरुआत में विज़िबिलिटी कम होने की वजह से गाड़ी का नंबर साफ नहीं दिख रहा था, लेकिन लगातार सर्विलांस के बाद पुलिस ने खड्डा कॉलोनी से उस टेम्पो को ढूंढ निकाला।

45
Delhi Gangrape Case: चाकू और खून से सने कपड़े बरामद
Image Credit : X

Delhi Gangrape Case: चाकू और खून से सने कपड़े बरामद

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और आरोपियों के वारदात के समय पहने कपड़े बरामद करने का दावा किया है। जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि मामले में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।पीड़िता के परिवार ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी घर से चली जाती थी और कुछ दिनों बाद लौट आती थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और POCSO Act की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया गया है।

55
3 नाबालिगों समेत 4 गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
Image Credit : X

3 नाबालिगों समेत 4 गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने सबसे पहले टेम्पो ड्राइवर को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य नाबालिग संदिग्धों और चौथे आरोपी शिवम उर्फ ​​सुदामा को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल खून से सने कपड़े और दो चाकू बरामद कर लिए हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
दिल्ली अपराध समाचार
दिल्ली समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
iPhone 18 Pro Launch: दिल्ली-मुंबई के एप्पल स्टोर्स पर उमड़ी भारी भीड़, रात से ही लाइन में लगे लोग
Recommended image2
Now Playing
एक जीवन, जो बन गया विरासत | Rajnath Singh Ji on PM Modi Ji की Seva Journey | BJP
Recommended image3
Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
Recommended image4
Gangtok Landslides: गंगटोक में बारिश बनी आफत! जगह-जगह लैंडस्लाइड, सड़कें बंद और घरों को नुकसान
Recommended image5
Bengaluru Traffic Viral Video: ट्रैफिक को लेकर महिला ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Related Stories
Recommended image1
US Green Card Rules: बदले ग्रीन कार्ड के नियम, भारतीय H-1B आवेदक जरूर जान लें ये 10 बड़ी बातें
Recommended image2
Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved