
SIR Protest Bengaluru: Bas Ho Gaya Gyanu..Error-404...अजब-गजब पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे लोग
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित फ्रीडम पार्क में 8 अक्टूबर को SIR को लेकर ‘जनता न्यायालय’ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज, अभिजीत दीपके समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने वोटर लिस्ट में नाम हटाए जाने को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग उठाई। वहीं कुछ लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान SIR के अलावा बेरोजगारी, पेपर लीक, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकार की प्राथमिकताओं जैसे मुद्दे भी उठे। हालांकि, प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने SIR को लेकर अलग राय रखते हुए कहा कि अवैध प्रवासियों को हटाना गलत नहीं है।