- Home
- News
- IRS Officer Daughter Case: पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर मिले पूर्व नौकर की क्रूरता के घिनौने सुबूत
IRS Officer Daughter Case: पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर मिले पूर्व नौकर की क्रूरता के घिनौने सुबूत
Delhi Murder Case: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और कथित रेप मामले में पूर्व घरेलू नौकर राहुल मीणा गिरफ्तार। पोस्टमॉर्टम में चौंकाने वाले तथ्य मिले, जिसे देखकर पुलिस भी शॉक्ड रह गई। CCTV, चोरी और फोरेंसिक जांच से मामले की गंभीरता उजागर।

नई दिल्ली। दिल्ली में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या और रेप के मामले में सामने आई मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले राज पता चले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि पीड़िता के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिनसे पता चलता है कि उसने हैवानियत में अंधे पूर्व नौकर राहुल मीणा से बचने के लिए अंतिम क्षणों तक संघर्ष किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि इस वारदात को अंजाम उसके ही परिवार के पूर्व घरेलू नौकर ने दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर जिम गए हुए थे, जिससे आरोपी को वारदात को अंजाम देने का मौका मिल गया। दूसरी तरफ राहुल मीणा के घरवाले बेटे की इस करतूत से गहरे सदमे में है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला क्रूरता का पूरा सच
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए विवरण बेहद भयावह हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर चोटें थीं, जिसमें नाक की हड्डी टूटना शामिल है। शरीर पर हाथों, पैरों और बांहों में खरोंच और चोट के निशान मिले, जो इस बात का संकेत हैं कि उसने अंतिम समय तक संघर्ष किया था। डॉक्टरों ने गर्दन की मांसपेशियों में रक्तस्राव और थायरॉइड कार्टिलेज में फ्रैक्चर पाया, जिससे पुष्टि हुई कि मौत गला घोंटने से हुई घुटन (asphyxia) के कारण हुई।
घर की चाबी से घुसपैठ और सुनियोजित हमला
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी राहुल मीणा, जो पहले इसी घर में नौकर था, ने अतिरिक्त चाबी का इस्तेमाल कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद उसने पीड़िता पर भारी वस्तु से हमला किया और मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंट दिया। अधिकारियों को शक है कि हमले के बाद जब पीड़िता बेहोश हो गई, तब उसके साथ यौन उत्पीड़न भी किया गया।
छत से लेकर लॉकर तक फैला अपराध का सिलसिला
वारदात यहीं नहीं रुकी। आरोपी पीड़िता को उसके छत वाले कमरे से नीचे घसीटकर लाया, जहां वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने उसके फिंगरप्रिंट का उपयोग कर लॉकर खोलने की कोशिश की, और असफल रहने पर पेचकस से लॉकर तोड़कर नकदी और गहने लूट लिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने से पहले अपने खून से सने कपड़े भी बदल दिए थे ताकि पहचान छिपाई जा सके।
CCTV फुटेज ने खोली टाइमलाइन की परतें
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में प्रवेश करते और 7:20 बजे बाहर निकलते हुए देखा गया। यह समय पीड़िता के माता-पिता के घर लौटने से ठीक पहले का था, जिससे स्पष्ट होता है कि वारदात बेहद सुनियोजित थी।
गिरफ्तारी और दूसरी वारदात का शक
पुलिस ने आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से कुछ घंटे पहले उसने राजस्थान के अलवर में अपने एक दोस्त की पत्नी के साथ भी कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। यह खुलासा मामले को और गंभीर बना देता है और पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने में जुटी है।
फोरेंसिक जांच से आगे की उम्मीद
फोरेंसिक टीम ने विसरा, नाखूनों के सैंपल, खून और स्वैब सुरक्षित कर लिए हैं। इन जांचों से यौन उत्पीड़न और अन्य आपराधिक पहलुओं की पुष्टि होने की संभावना है। पुलिस इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए हर पहलू की गहन जांच कर रही है। दूसरी तरफ राहुल मीणा के अलवर स्थित गांव में लोग उसकी करतूत सुनकर शॉक्ड हैं। उसके घरवालों को तो भरोसा ही नहीं हो रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

