MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • ‘डेथ ट्रैप’ बनी Palam Building, 5 PHOTOS में समझिए कैसे कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया

‘डेथ ट्रैप’ बनी Palam Building, 5 PHOTOS में समझिए कैसे कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया

Palam Fire Incident Delhi: दिल्ली के पालम इलाके में भीषण आग से 9 लोगों की मौत। साध नगर की 4 मंजिला इमारत बनी डेथ ट्रैप, ज्वलनशील सामान और एक ही रास्ते ने बढ़ाई तबाही। जानिए कैसे हुआ हादसा और क्या बोले चश्मदीद।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 18 2026, 01:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सुबह 6:30 बजे मचा कोहराम, 4 मंजिला इमारत बनी ‘डेथ ट्रैप’
Image Credit : ANI

सुबह 6:30 बजे मचा कोहराम, 4 मंजिला इमारत बनी ‘डेथ ट्रैप’

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह जो हुआ, उसने हर किसी को अंदर तक हिला दिया। साध नगर की गली नंबर-2 में स्थित एक चार मंजिला इमारत अचानक आग की लपटों में घिर गई। लोग गहरी नींद में थे और कुछ ही मिनटों में पूरा घर धुएं से भर गया। बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता भी आग की चपेट में था। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।

सुबह करीब 6:30 बजे जब आग लगी, तब ज्यादातर लोग सो रहे थे। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही देर में धुआं पूरे घर में फैल गया और सांस लेना मुश्किल हो गया। बालकनी में खड़े लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हर तरफ चीख-पुकार और घबराहट का माहौल था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
बच्चों को बचाने के लिए पिता ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम
Image Credit : ANI

बच्चों को बचाने के लिए पिता ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

इस हादसे के बीच एक ऐसा पल भी आया, जिसने सबको भावुक कर दिया। राजेंद्र कश्यप के बेटे प्रवेश ने अपनी एक साल की बच्ची और एक छोटे बच्चे को बचाने के लिए उन्हें पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। नीचे खड़े लोगों ने किसी तरह बच्चों को पकड़ लिया। एक बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरा बच्चा झुलस गया। एक और बच्चा हाथ से फिसलकर नीचे गिरा, जिसके सिर में गंभीर चोट आई। लेकिन इन सबके बीच राहत की बात यह रही कि बच्चों की जान बच गई।

Related Articles

Related image1
ईद पर बड़ी खुशखबरी! UP की मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा नया हक, जानिए क्या है खास तोहफा
Related image2
Rajkumar Chauhan Murder Case: गुस्सा भतीजे पर था, मौत चाचा को मिली! हैरान कर देगी वजह
35
कॉस्मेटिक शोरूम और एक ही रास्ता, इमारत क्यों बनी ‘डेथ ट्रैप’?
Image Credit : ANI

कॉस्मेटिक शोरूम और एक ही रास्ता, इमारत क्यों बनी ‘डेथ ट्रैप’?

यह बिल्डिंग बाहर से सामान्य लगती थी, लेकिन अंदर से बेहद खतरनाक थी। ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में कॉस्मेटिक, चूड़ी और ब्यूटी पार्लर का बड़ा शोरूम था। इन दुकानों में ज्वलनशील सामान भरा हुआ था, जिससे आग बहुत तेजी से फैल गई। ऊपर की मंजिलों पर करीब 15 लोग रहते थे, लेकिन बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता था, और वहीं सबसे ज्यादा आग थी। यही वजह बनी कि लोग अंदर फंस गए।

45
आधे घंटे की देरी पर सवाल, लोगों ने खुद किया बचाव का प्रयास
Image Credit : ANI

आधे घंटे की देरी पर सवाल, लोगों ने खुद किया बचाव का प्रयास

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं। आग दिखने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इस बीच लोगों ने खुद पास की बिल्डिंग की दीवार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग के कारण सफल नहीं हो सके। करीब 30 दमकल गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

55
9 मौतें, कई घायल और जांच जारी, अब क्या होगा आगे?
Image Credit : ANI

9 मौतें, कई घायल और जांच जारी, अब क्या होगा आगे?

दमकल विभाग के अनुसार, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बड़ा सवाल छोड़ गया है, क्या हमारी इमारतें सुरक्षित हैं? और क्या हम ऐसे हादसों से सबक लेंगे?

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
दिल्ली समाचार
दिल्ली दुर्घटना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nepal Floods: 359 मौतें...910 लापता, कैसे हैं ताजा हालात, एक और बड़ी तबाही का खतरा
Recommended image2
Now Playing
नेपाल गए West Bengal के 6 लोगों का नहीं चला कोई पता, खोज रहे परिजन । Nepal FLood
Recommended image3
बिहार 50 लाख 'लखपति दीदी' बनाने वाला देश का पहला राज्य बना, जानें कैसे रचा ये इतिहास
Recommended image4
Nepal Floods: नेपाल में फंसे नासिक के 40-45 टूरिस्ट, लाशें के ढेर के बीच कैसे हैं भारतीय
Recommended image5
Now Playing
कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनी विमान, हादसे के बाद उठा ये सबसे बड़ा सवाल । Kanpur Plane Crash
Related Stories
Recommended image1
ईद पर बड़ी खुशखबरी! UP की मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा नया हक, जानिए क्या है खास तोहफा
Recommended image2
Rajkumar Chauhan Murder Case: गुस्सा भतीजे पर था, मौत चाचा को मिली! हैरान कर देगी वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved