MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में अलर्ट क्यों? मेट्रो-बाजारों में लगे आतंकी पोस्टर-खतरे का सायरन?

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में अलर्ट क्यों? मेट्रो-बाजारों में लगे आतंकी पोस्टर-खतरे का सायरन?

EXPLAINED | Delhi High Alert: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में खालिस्तानी और जिहादी आतंकियों के पोस्टर क्यों लगाए गए? क्या राजधानी निशाने पर थी? Arsh Dalla जैसे नामों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद क्यों उड़ा दी?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 20 2026, 02:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X

Republic Day Security Alert in Delhi: 77वें गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। मेट्रो स्टेशन, बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाके और सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान समर्थक और जिहादी आतंकियों के ‘मोस्ट वॉन्टेड’ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए न सिर्फ सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है, बल्कि आम लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब खुफिया एजेंसियों को सीमा पार बैठे आतंकियों और उनके स्लीपर सेल्स को लेकर इनपुट मिले हैं। आख़िर दिल्ली को इतना बड़ा खतरा किससे है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : X

सबसे वॉन्टेड लिस्ट में अर्श डाला सबसे ऊपर क्यों है?

इन पोस्टरों में सबसे ऊपर नाम है खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्श डाला अब एक ऐसे आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क का नेतृत्व कर रहा है, जो विदेश से भारत में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है। बताया जाता है कि जून 2023 में कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अर्श डाला ने संगठन की कमान संभाली। इसके बाद से उस पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए टारगेट किलिंग और साजिशों के आरोप लगे हैं।

Related Articles

Related image1
CNG-PNG Users Alert: भारत में नेचुरल गैस की कीमत अगले 5 साल में बढ़ेगी या घटेगी?
Related image2
Silver Price Today: चांदी ने अचानक बदली चाल! ₹3,222 प्रति 10 ग्राम पहुंचा रेट,क्या और महंगी होगी?
38
Image Credit : X

दिल्ली में पहले भी हो चुकी है टारगेट किलिंग?

जांच एजेंसियों के मुताबिक, 2022 में दिल्ली में एक हिंदू युवक की हत्या अर्श डाला के नेटवर्क से जुड़ी मानी जाती है। पीड़ित को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उसके शरीर पर भगवान शिव और त्रिशूल के टैटू थे। यह घटना सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि समाज में डर और तनाव फैलाने की कोशिश मानी गई।

@DelhiPolice ने 26 जनवरी से पहले हाई अलर्ट जारी किया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले बाजारों में वांटेड आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए गए है

इनमे बब्बर खालसा, जेश ए मोहम्मद, अलकायदा और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकी शामिल हैं, जिनमें अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला भी है pic.twitter.com/oKiC3L7Gjj

— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) January 18, 2026

48
Image Credit : X

विदेश में बैठे खालिस्तानी ऑपरेटिव्स से कितना खतरा?

  • पोस्टरों में अर्श डाला के साथ-साथ रंजीत सिंह नीता और परमजीत सिंह पम्मा जैसे नाम भी शामिल हैं।
  • रंजीत सिंह नीता पर हथियारों की तस्करी और सीमा पार आतंक फैलाने के आरोप हैं।
  • वहीं, पम्मा पर आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग और लॉजिस्टिक्स मुहैया कराने का शक है।
  • दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसे ‘के-टेरर’ नेटवर्क मान रही हैं, जो विदेश से फंडिंग लेकर भारत में अशांति फैलाना चाहता है।
58
Image Credit : X

जिहादी नेटवर्क पर भी क्यों है कड़ी नजर?

खालिस्तान समर्थकों के साथ-साथ जिहादी मॉड्यूल्स पर भी नजर रखी जा रही है। वॉन्टेड लिस्ट में शरजील अख्तर, मोहम्मद रेहान और AQIS से जुड़ा मोहम्मद अबू सुफियान जैसे नाम शामिल हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार, अबू सुफियान ने पाकिस्तान और नेपाल में ट्रेनिंग ली और भारत लौटकर स्लीपर सेल तैयार करने में लगा रहा। माना जा रहा है कि वह फिलहाल अफगानिस्तान या PoK में छिपा है।

68
Image Credit : X

क्या दिल्ली में कोई बड़ी साजिश नाकाम करने की तैयारी है?

सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि गणतंत्र दिवस जैसे बड़े राष्ट्रीय आयोजन को निशाना बनाने की कोशिश हो सकती है। इसी वजह से CCTV निगरानी, पेट्रोलिंग, इनपुट-बेस्ड एक्शन और पब्लिक अलर्ट को तेज कर दिया गया है।

78
Image Credit : X

आम लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत दें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें और अफवाहों से बचें। 

88
Image Credit : X

क्या खतरा टल गया है या अभी बाकी है?

दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले लगाया गया हाई अलर्ट इस बात का संकेत है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं लेना चाहतीं। पोस्टरों से लेकर कड़ी निगरानी तक, मकसद सिर्फ एक है-राष्ट्रीय पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
दिल्ली समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
'पाकिस्तान के घर में घुसकर...' आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर दहाड़े अमित शाह!
Recommended image2
UP Floods: कानपुर में गंगा का रौद्र रूप, सड़कों पर चल रहीं नावें, मुरादाबाद में लोग घर छोड़ने पर मजबूर
Recommended image3
प्रेम संबंध से होटल तक, सोनिला शर्मा की मौत में अब मोबाइल खोलेगा बड़ा राज?
Recommended image4
Ganga Aarti London Viral Video: लंदन में टेम्स नदी किनारे हुई गंगा आरती, वाराणसी जैसा दिखा नजारा
Recommended image5
ईरान में F-15E गिरा, 50 घंटे तक छिपे रहे ‘ब्रावो’! फटे पैराशूट के साथ 7,000 फीट से गिरे, फिर ऐसे हुआ रेस्क्यू
Related Stories
Recommended image1
CNG-PNG Users Alert: भारत में नेचुरल गैस की कीमत अगले 5 साल में बढ़ेगी या घटेगी?
Recommended image2
Silver Price Today: चांदी ने अचानक बदली चाल! ₹3,222 प्रति 10 ग्राम पहुंचा रेट,क्या और महंगी होगी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved